{"_id":"041e6a21b89ee69533ceb4b049507fd4","slug":"indira-world-proved-its-strength-iron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा ने विश्व को अपनी ताकत का मनवाया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा ने विश्व को अपनी ताकत का मनवाया लोहा
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस जनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर टाउनहाल के पार्टी कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में गोष्ठी हुई जिसमें कांग्रेसजनों ने राष्ट्र के प्रति दिवंगत नेता के योगदान पर चर्चा करके उनके बताए सिद्धांतों की राह पर चलने का संकल्प किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि परिवार से विरासत में मिले नेतृत्व ओर त्याग के गुणों की बदौलत इंदिरा गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं। उन्होंने अपने उसूलों और सिद्धांतों से कभी कोई समझौता नहीं किया। पूर्व विधायक चेतराम ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने जीवन काल में जो योजनाएं लागू कीं, उनके लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा।
पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने राष्ट्र हित मेें आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हुए श्रीमती गांधी के प्राणोत्सर्ग को याद करते हुए कहा कि वह देश के लिए शहीद हो गईं, लेकिन सांप्रदायिक ताकतों के आगे घुटने नहीं टेके। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महासचिव मनोज त्रिपाठी ने कहा कि देश हित में श्रीमती गांधी का योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में रजनीश गुप्ता, विनीत मिश्र, कृष्ण विनोद मिश्र, फुरकान अहमद कुरैशी, संजीव गुप्ता, रोहित सिंह, कुसुमलता कठेरिया, सावित्री शर्मा, रचना निगम, वंदना सक्सेना, विश्वदीप अवस्थी, मोहम्मद कैफ, फहीमुल कदर, अदीब अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने व्यक्त किया शोक
गोष्ठी के बाद कांग्रेसजनों ने पार्टी जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र के बहनोई संजय शर्मा के निधन पर मौन रखकर गहरा शोक व्यक्त किया।