फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Indira Gandhi killed democracy by imposing emergency: Jugal

इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर की थी लोकतंत्र की हत्या : जुगल

Mon, 26 Jun 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi killed democracy by imposing emergency: Jugal
शाहजहांपुर के लोकतंत्र सेनानी ओमकार सिंह को सम्मानित करते मुख्य अतिथि जुगुल किशोर
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर रविवार को गोष्ठी हुई। इस दौरान सन् 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल पर चर्चा हुई। आपातकाल को लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की हत्या बताया। आपातकाल के खिलाफ खड़े होकर संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों काे सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने कहा कि सन् 1975 में 25 जून के ही दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ और अहंकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। असंख्य सत्याग्रहियों को रातोंरात जेल की कालकोठरी में कैद कर दिया गया था। प्रेस पर भी ताले जड़ दिए गए थे। नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीनकर संसद व न्यायालय को मूकदर्शक बना दिया था।
विज्ञापन

सांसद अरुण सागर ने कहा कि जो लोग आपातकाल लगाकर पाप करने के भागीदार थे वह यह जान लें कि उनका यह पाप कभी मिटने वाला नहीं है। महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि आपातकाल लगाकर देश की आत्मा को कुचल दिया गया था। कार्यक्रम अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने निजी स्वार्थों की पूर्ति को देश के लोकतंत्र को कुचल कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी के बीच लोकतंत्र सेनानी समिति के अध्यक्ष सतवीर सिंह, लोकतंत्र सेनानी सुशील कुमार, गोपीनाथ गुप्ता, रघुवीर, रामस्वरुप, रामसेवक, अयूब, रामबाबू खंडेलवाल, राधाकृष्ण, ओमशंकर, नबी शेख आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष श्यामबाबू दीक्षित, राजकमल वाजपेई, मुकेश राठौर, नीतू गुप्ता, सुनील मालवीय, महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा अवस्थी, हनुमत महिला मोर्चा की अध्यक्ष नालनी ओमर, हनुमतधाम मंडल के अध्यक्ष सुनील सैनी, सुरेंद्र वर्मा, वैभव खन्ना, विनोद कनौजिया आदि मौजूद रहे।



जलालाबाद में सम्मानित किए गए लोकतंत्र सेनानी

जलालाबाद। फर्रुखाबाद हाईवे स्थित एक होटल में मुख्य अतिथि तथा राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने कहा कि अपनी सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर जनता पर जुल्म किए। कांग्रेस के इस महापाप को देश कभी भुला नहीं सकेगा। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी ओमकार सिंह, गंगासरन मिश्रा, सतवीर सिंह, सुशील गुप्ता को अंगवस्त्र व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महामंत्री अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, रमाकांत मिश्रा, छोटे लाल लोधी, श्यामबाबू सिंह, आशुतोष गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, जितेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप मिश्रा, बालकृष्ण मिश्र, केशव मिश्रा, वैभव त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर के लोकतंत्र सेनानी ओमकार सिंह को सम्मानित करते मुख्य अतिथि जुगुल किशोर

शाहजहांपुर के लोकतंत्र सेनानी ओमकार सिंह को सम्मानित करते मुख्य अतिथि जुगुल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed