फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   indipendent day

सद्भाव का गवाह बनेगा 75वां स्वतंत्रता दिवस

Sun, 15 Aug 2021 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
indipendent day
शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिजली की झालरों से सजाया गया कलक्ट्रेट । संवा? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए हम सब तैयार हैं। प्रशासन ने विशेष तैयारियां की है। सुबह आठ बजे डीएम इंद्र विक्रम सिंह कलक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले सभी प्रमुख धर्मस्थलों पर सामूहिक प्रार्थना होगी। संगठनों एवं संस्थाओं की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। शहीद अशफाकउल्ला खां की मजार पर चादरपोशी की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी सुबह दस बजे पुलिसलाइन मैदान से परेड का शुभारंभ करेंगे। परेड में शामिल पुलिस जवान, एनसीसी कैडेट्स पुलिस बैंड की धुन के साथ मार्च करते हुए खिरनीबाग जीआईसी ग्राउंड तक जाएंगे। हर्षोल्लास के साथ 15 अगस्त मनाया जा सके। इसके लिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई।
विज्ञापन

सादी वर्दी में पुलिस के सिपाही जगह जगह तैनात रहेंगे। शहर कैमरों की नजर में होगा। इसके साथ ही शहर के प्रबुद्ध लोगों ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन करने की अपील की है। शाम 6.30 बजे से गांधी भवन प्रेक्षागृह में विभिन्न संस्थाओं और स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति पूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed