फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   India's World Cup victory will give a boost to the careers of their daughters.

Shahjahanpur News: विश्व कप में भारत की जीत से बेटियों के कॅरिअर को मिलेगी उड़ान

Fri, 07 Nov 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
India's World Cup victory will give a boost to the careers of their daughters.
वृंदा शर्मा, ​खिलाड़ी।
शाहजहांपुर। विश्व कप में भारत की जीत के बाद से बेटियों में क्रिकेट के प्रति दीवानगी बढ़ी है। शोहरत के साथ ही कॅरिअर भी सुरक्षित होने से लड़कियाें ने सुबह और शाम तैयारी शुरू कर दी है। नगर की तीन लड़कियों ने कानपुर कैंप तक अपनी पहुंच बनाई है।
विज्ञापन

पांच साल पहले जिले में लड़कियों की कोई टीम नहीं थी। पिछले महिला विश्व कप के दौरान अमर उजाला ने लड़कियों की टीम बनाने की कवायद को शुरू किया। तब प्रत्येक कॉलेज से संपर्क साधकर छात्राओं से आवेदन मांगे गए थे। उस समय प्रत्येक कॉलेज में सौ-सौ आवेदन आए थे। छात्राओं ने क्रिकेट का अभ्यास शुरू किया था।
विज्ञापन

इस बीच शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने उनका ट्रायल कराकर जिलास्तरीय टीम बनाई। वर्तमान समय में स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब सात महिला खिलाड़ियों समेत अलग-अलग अकादमी में 30 लड़कियां क्रिकेट के गुर सीख रहीं हैं। महिला विश्व कप (वनडे) में बेमिसाल जीत के बाद बेटियों में उत्साह और जुनून चरम पर है। इसमें कॅरिअर की राह देखकर उनके परिजन भी खेल के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिलास्तर से वृंदा भसीन और संध्या मिश्रा ने कानपुर ट्रायल तक का सफर तय किया है। शिवा का अंडर-15 में राज्य स्तरीय ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
पिछले विश्वकप से पहले महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को तलाशा जाता था। तब एक या दो खिलाड़ी बमुश्किल थीं। टीम पूरी नहीं होने के कारण मैच भी नहीं हो पाते थे। अमर उजाला के प्रयास से वर्तमान में शहर में 30 लड़कियां अभ्यास करतीं हैं और उनकी जिलास्तरीय टीम भी है। महिला विश्व कप के बाद खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
- डॉ.मनोज यादव, को-ऑर्डिनेटर शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन
--
महिला विश्व कप में जीत के बाद क्रिकेट में लड़कियों की संख्या बढ़ जाएगी। पहले समर्थन नहीं करने वाले बालिकाओं के परिजन इस जीत से प्रोत्साहित करने लगेंगे।
- वृंदा शर्मा
--
लड़कियां प्रत्येक खेल में दम दिखा रहीं हैं। अब क्रिकेट में भी अपना दम दिखाएंगी। महिला क्रिकेटरों ने यह साबित किया है और उन्हीं से हम लोगों को भी प्रेरणा मिली है।
- प्राची वर्मा
--
क्रिकेट में कॅरिअर बनाने की चाह है। अब लड़कियां भी क्रिकेट में नाम कमा रहीं हैं। मैं भी टीम में जाने का पूरा प्रयास करूंगी। क्रिकेट में अब लड़कियों के लिए अपार संभावनाएं हैं।


- वृद्धि
--
विश्व कप में जीत ने महिला क्रिकेट के लिए एक नया संदेश दिया है। खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है। उनमें उत्साह का संचार हुआ है। वह भी क्रिकेट के जरिये जिले का नाम रोशन करना चाहतीं हैं।
-शबनम प्रसाद

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

वृंदा शर्मा, खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed