{"_id":"690df8df255c9d7cbf09a938","slug":"indian-culture-knowledge-examination-was-held-in-many-schools-of-puwaiyan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-157087-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां के कई स्कूलों में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां के कई स्कूलों में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
लगभग तीन हजार छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से क्षेत्र के कई स्कूलों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में लगभग तीन हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से हर वर्ष भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन कराया जाता है। शुक्रवार को परीक्षा प्रभारी प्रमोद चंद्र गुप्त और आभा गुप्ता के नेतृत्व में पुवायां के द सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल में संध्या अवस्थी, कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल में अमरेंद्र सिंह, प्रेम शिशु निकेतन स्कूल में वर्षा रानी, प्रेम चंद स्मारक इंटर कॉलेज में योगेंद्र मोहन, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अनुभव शुक्ला, पुवायां इंटर कॉलेज में जेपी मौर्य, दशमेश अकादमी में अलका रानी वाजपेयी, होली चिल्ड्रेंस स्कूल में मधु सिंह, जन कल्याण कन्या विद्यालय में अर्चना सक्सेना, लिटिल फ्लावर स्कूल में नानक दास मैसी की देखरेख में परीक्षा कराई।
भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष और गायत्री परिवार की साधक आभा गुप्ता ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में संस्कारों के बीजरोपण के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति के पुनर्स्थापना के लिए जागृत करना है। पुवायां क्षेत्र के परीक्षा नियंत्रक प्रमोद चंद्र गुप्ता ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में छुपे हुए सद्गुणों का विकास कर उन्हें अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागृत करना है।