फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Indian Cleanliness League 2.0 will take place between youth and garbage

Shahjahanpur News: युवाओं और कूड़े के बीच होगी इंडियन स्वच्छता लीग 2.0

Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Indian Cleanliness League 2.0 will take place between youth and garbage
शाहजहांपुर। युवाओं व कूड़े के बीच इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 का आयोजन होगा। इसका कप्तान महापौर अर्चना वर्मा को बनाया गया है। लीग के माध्यम से कूड़ा मुक्त भारत के लिए लड़ाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि ‘इंडियन स्वच्छता लीग’ स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में युवाओं के नेतृत्व में भारत की पहली अंतर-शहरी प्रतियोगिता है। इसके पहले 17 सितंबर 2022 को सेवा दिवस पर अपने शहर को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के नौ साल और एसबीएम-यू 2.0 के दो साल का जश्न मनाने के लिए, ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक शुरू हो गया है। पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को सेवा दिवस पर भारतीय स्वच्छता लीग के दूसरे संस्करण के साथ होगी। आईएसएल 2.0 के हिस्से के रूप में कई शहरों की टीमें युवा नेतृत्व वाले स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में कचरा मुक्त स्थलों के लिए रैली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार आईएसएल 2.0 पूरा हो जाने पर, शहर की टीम फोटो और वीडियो के साथ अपनी गतिविधियों के संबंध में आधिकारिक प्रविष्टि प्रस्तुत करेगी। शहरी टीमों का मूल्यांकन माई जीओवी पर स्वयंसेवक पंजीकरण के माध्यम से युवा जुड़ाव का पैमाना, गतिविधियों की नवीनता, गतिविधियों का प्रभाव के तहत किया जाएगा। मूल्यांकन के बाद, सर्वश्रेष्ठ टीम को आईएसएल चैंपियन घोषित किया जाएगा। टीम के कप्तानों और विजेता टीमों के अन्य प्रतिनिधियों को अक्टूबर 2023 में एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

शहीद बिस्मिल पार्क और एसएस कॉलेज से निकलेंगी रैलियां
देशभर में आयोजित होने वाले इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में शाहजहांपुर भी प्रतिभाग कर रहा है। शाहजहांपुर अपराइजर्स टीम के बैनर तले टीम कप्तान महापौर अर्चना वर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा के तहत 17 सितंबर को शहीद बिस्मिल पार्क से शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार तक तथा एसएस कॉलेज से गर्रा पुल तक स्वच्छता रैली निकाली जाएंगी। इसके अलावा कलक्ट्रेट के पास वॉल पेंटिंग होगी।


यहां कराएं पंजीकरण
- वॉलंटियर लिंक https://innovateindia.mygov.in/islseason2/ पर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागिता दर्ज करते हुए नियत तिथि में सुबह 10 बजे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। लिंक पर अपना नाम, ई-मेल व शहर के नाम में नगर निगम शाहजहांपुर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed