फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Indecency with the attendant, TB victim lost his life

Shahjahanpur News: तीमारदार से अभद्रता, टीबी पीड़ित की गई जान

Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Indecency with the attendant, TB victim lost his life
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डीवीडी वार्ड में टीबी से ग्रस्त हरदोई जिले के शाहबाद निवासी हाकिम लाल (70) की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टर से मरीज को देखने के लिए कहने पर जमकर हंगामा हो गया। सिक्योरिटी गार्ड से महिला तीमारदार को बाहर फिंकवाने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला ने डॉक्टर द्वारा अभद्रता करने का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षय रोग से पीड़ित हाकिम लाल को करीब चार दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मरीज की महिला तीमारदार का आरोप है कि डॉक्टर वार्ड में मरीजाें को देखने आए लेकिन हाकिम लाल को नहीं देखा। महिला तीमारदार ने डॉक्टर से मरीज को देखने को कहा। महिला का आरोप है कि उसने गांव के प्रधान से बात करानी चाही तो डॉक्टर भड़क गए। नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला को वार्ड से बाहर कराने के लिए सिक्योरिटी गार्ड को बुला लिया। इस बीच अभद्रता भी की गई। देर रात हाकिम लाल ने दम तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की, जिसके चलते उनके पिता की जान चली गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed