फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Increased outbreak of fever and skin diseases in Azizganj

Shahjahanpur News: अजीजगंज में बुखार और त्वचा रोग का बढ़ा प्रकोप

Thu, 12 Sep 2024 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Increased outbreak of fever and skin diseases in Azizganj
शाहजहांपुर। जुलाई में गर्रा नदी उफनाने से बरेली मोड़ इलाके के आसपास आई बाढ़ के कारण बुखार और त्वचा रोग का प्रकोप बढ़ गया है। इसी क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन रोगों से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

11 जुलाई को गर्रा नदी में आई बाढ़ के दौरान बरेली मोड़ पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे सहित आवास विकास काॅलोनी, कांशीराम काॅलोनी, वृंदावन गार्डन काॅलोनी, अजीजगंज और नवादा इंदेपुर में तीन दिन तक घरों में पानी भरा रहा था। बाढ़ के बाद हालात अब सामान्य हो गए, लेकिन आसपास की काॅलोनी व मोहल्लों में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। अजीजगंज पीएचसी के प्रभारी डॉ. शोएब के मुताबिक पहले प्रतिदिन 50-60 मरीज आते थे, लेकिन इन दिनों रोजाना बुखार और खुजली के लगभग 100 मरीज आ रहे हैं। इनमें 50 फीसदी बच्चे होते हैं। उन्होंने बीमारियों से बचाव को लोगों को घरों की रोजाना धुलाई-सफाई करने, बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाने, मच्छरों का खात्मा करने को नालियों में जला हुआ मोबिल ऑयल डालने आदि सुझाव दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed