{"_id":"6478efe0d810e14fa908b729","slug":"increased-beds-in-trauma-center-space-marked-for-multi-para-monitor-ward-shahjahanpur-news-c-4-1-170760-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रामा सेंटर में बढ़ाए बेड, मल्टी पैरा मॉनीटर वार्ड के लिए जगह चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रामा सेंटर में बढ़ाए बेड, मल्टी पैरा मॉनीटर वार्ड के लिए जगह चिह्नित
Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के दौरान मरीज का हाल लेते प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पटरी पर लाने की कवायद आखिर शुरू हो गई है। डीएम के निरीक्षण के निरीक्षण के बाद प्राचार्य ने बृहस्पतिवार को ट्रामा सेंटर में बेड बढ़वा दिए। साथ ही मल्टी पैरा मॉनीटर वार्ड के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो-दो घंटे इंतजार के बाद भी मरीजों को बेड न मिलने समेत तमाम अव्यवस्थाओं का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस पर डीएम ने निरीक्षण किया और बेड बढ़ाने के निर्देश दिए, लेकिन फिर भी बेड नहीं बढ़ाए गए। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने फिर एक बेड पर दो-दो मरीजों के भर्ती होने की खबर प्रकाशित की।
इसका संज्ञान लेकर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई पर फोकस करने के साथ ही दवा काउंटर पर जाकर मरीजों से बात की। ट्रामा सेंटर में चार बेड बढ़वा दिए। इससे मरीजों को कुछ राहत मिली है। इसके बाद आर्थों वार्ड में बनाए गए इमरजेंसी वार्ड में डाले गए 30 बेड का जायजा लिया। वहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने बताया कि वह इमरजेंसी में मल्टी पैरा मॉनीटर लगाकर दस बेड का वार्ड तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नई नियुक्ति वाले डॉक्टरों को किया निर्देशित
प्राचार्य ने नई नियुक्ति वाले डॉक्टरों के चैंबरों में जाकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों का बेहतर तरीके से उपचार करने, भीड़ होने के बाद भी धैर्य के साथ रोगियों से अच्छा व्यवहार करने के मंत्र दिए। इंजेक्शन लगाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया।