फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inauguration of bridge on Khannaut river

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी पर पुल का लोकार्पण

Thu, 18 Jan 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of bridge on Khannaut river
शाहजहांपुर। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने महानगर के खन्नौत नदी पर लोदीपुर में 12 करोड़ 14 लाख 22 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित पुल का बुधवार को लोकार्पण किया।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कहा कि पूर्व में निर्मित एकमात्र पुल की वजह से आए दिन जाम की समस्या से शहरवासियों को जूझना पड़ता था। अब इस नवनिर्मित पुल के शुरू होने से यातायात सुगम होगा। आवागमन में समय की बचत होगी। कार्यक्रम अध्यक्ष व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि लोदीपुर में खन्नौत नदी पर जो नवीन पुल का लोकार्पण हो रहा है, यह महानगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा जब नगर के सुभाष चौराहे से फोर लेन का निर्माण कराया गया था तब से यहां दूसरे पुल की आवश्यकता प्रतीत हो रही थी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर एवं परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने कहा कि आज वह प्रदेश जो पहले में बीमारू राज्यों की श्रेणी में खड़ा था देश के अग्रणी राज्यों में जा खड़ा हुआ है। इसका पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।
विज्ञापन

इस नवीन पुल के साथ ही 324.25 लाख रुपये की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के कार्यालय भवन का भी लोकार्पण मंत्रियों ने किया। इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक हरि प्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीपीसी चेयरमैन डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा, भापजा नेता कौशल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, अवधेश दीक्षित, प्रशांत कठेरिया, लोनिकव मुख्य अभियंता बरेली संजय तिवारी, सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक केएन ओझा, उप परियोजना प्रबंधक बिजेंद्र कुमार मौर्या, लोनिवि के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल, रथिन सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed