फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In weightlifting, Daksh Pratap emerged victorious, while Karan won the 100-meter race.

Shahjahanpur News: वेटलिफ्टिंग में दक्ष प्रताप और सौ मीटर में करन ने मारी बाजी

Thu, 15 Jan 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
In weightlifting, Daksh Pratap emerged victorious, while Karan won the 100-meter race.
डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सांसद खेल स्पर्धा में दौड़ में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के मैदान पर सांसद खेल स्पर्धा के तहत तीन दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। पहले दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। वेटलिफ्टिंग में 81 किलो भार वर्ग में दक्ष प्रताप सिंह विजेता बने।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय व जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से हुए आयोजन में पहले दिन एथलेटिक्स, भारोत्तोलन व जूडो में खिलाड़ियों ने दम दिखाया। 1500 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अनिल प्रथम, आदेश द्वितीय, पेशकार तृतीय रहे। 400 मीटर में विनोद कुमार प्रथम, चरण सिंह द्वितीय और सुखवीर तृतीय रहे। सौ मीटर दौड़ में करन सिंह प्रथम, कल्लू द्वितीय व नेमपाल तृतीय रहे। जूडो जूनियर वर्ग 44 किलोग्राम में अजय सिंह, 48 से 52 किलो भार में अखिलेश सिंह ने बाजी मारी। वेटलिफ्टिंग में दक्ष प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद अरुण सागर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने दीप जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि खेल स्पर्धा का मकसद है कि युवाओं को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आभार जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंकज सक्सेना, अजय पाल वर्मा, मुजाहिद अली, शकील अहमद, निशांत चौधरी, इरफान खान, अनूप कुमार मिश्रा, सौरभ सक्सेना, सुशील भारती, निर्भय सिंह, सुनील कुमार, राहुल तोमर आदि मौजूद रहे।

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सांसद खेल स्पर्धा में दौड़ में शामिल खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सांसद खेल स्पर्धा में दौड़ में शामिल खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed