{"_id":"62f010b3b1f0520a8660f947","slug":"in-tilhar-the-bull-slammed-the-old-woman-to-death-shahjahanpur-news-bly4938307136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलहर में सांड़ ने वृद्धा को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलहर में सांड़ ने वृद्धा को पटककर मार डाला
विज्ञापन
जमूरहत बेगम का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के मोहल्ला मौजमपुर में दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। वहां से गुजर रही मोहल्ला मौजमपुर की जमूरहत बेगम (62) को सांड़ ने पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की घर में मौत हो गई।
शनिवार की रात नगर के मोहल्ला मौजमपुर निवासी अनवर अली की बीवी जमूरहत बेगम किसी काम से पड़ोस में जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। जमूहरत बेगम जब तक अपना बचाव करती तब तक एक सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। सांड़ की टक्कर से वह नाली में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने सांड़ को भगाकर वृद्धा को नाली से निकाला। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद देर रात परिजन उन्हें घर ले आए। रात को घर पर अचानक हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले की सभासद मीना अंसारी और उनके पति शमीम अंसारी, पूर्व सभासद चांद अंसारी समेत कई लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए घुमंतू पशुओं को गोशाला में बंद कराने की मांग की है।