फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the light of the neighboring number one immortalized Tilhar laced ceremony

तिलहर में सजी अमर उजाला की पड़ोसी नंबर वन महफिल

Thu, 10 Sep 2015 12:01 AM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Thu, 10 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
In the light of the neighboring number one immortalized Tilhar laced ceremony
नगर के स्टेशन रोड स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला की पड़ोसी नंबर वन की महफिल में नगरवासियों ने जमकर अनेक प्रतियोगिताओं का आनंद लिया और पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला, ओम रेजीडेंसी, रामकुमार अग्रवाल ज्वैलर्स, एनए कालेज, अशोका फोमस और फाक्स वैगन कार व डिलीशियस फूडस के सहयोग से किया गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से समाज में पारस्परिक सहभागिता और सामंजस्य की भावना का विकास होता है। इस दौरान आयोजित ड्राईंग प्रतियोगिता मेें चारू गुप्ता प्रथम, करिश्मा वर्मा द्वितीय, शिवानी गंगवार तृतीय रहीं। कुकिंग कंपटीशन में सपना अग्रवाल ने बाजी मारी, पड़ोसी नंबर वन में सुनंदा गुप्ता व दीक्षा गुप्ता ने प्रतियोगिता जीती। लकी ड्रा में अर्चना यादव ने सोने का पेंडेंट जीता जो कि रामकुमार अग्रवाल ज्वैलर्स निकट हिंद सिनेमा बरेली की ओर से दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अभिनव शर्मा वीरू और कोतवाल अरूण कुमार सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हेतराम गंगवार, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राज कामत, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन शिप्रा अनुराग, शिवा कुश्वाहा, स्नेहलता वर्मा, लकी वर्मा, प्रदीप कुमार, ममता शर्मा, डा. प्रमोद मिश्रा, डा. शुभा मिश्रा, सपा नेता अरूण यादव चैनू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिन तक ओम रेजीडेंसी का विशेष आफर
ओम रेसीडेंसी के प्रतिनिधि मनोज यादव व मो. समर ने अमर उजाला के उदघोषक के साथ कार्यक्रम में बताया कि आज से पांच दिन तक ओम रेजीडेंसी में मकान बुक कराने पर 25 हजार से एक लाख तक की विशेष छूट दी जायेगी। फाक्सवैगन कार के प्रतिनिधि अली ने बताया कि कार बुक कराने पर 50 हजार का नगद डिस्काउंट दिया जायेगा। अंत में संवाददाता अनुराग मिश्रा ने अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed