फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In the final, Devkali defeated the Pahuraiya team by 34 runs.

Shahjahanpur News: फाइनल में देवकली ने पहुरैया की टीम को 34 रनों से हराया

Wed, 20 May 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
In the final, Devkali defeated the Pahuraiya team by 34 runs.
खुदागंज के अकबरी ग्राम में आयोजित अकबरी प्रीमियर लीग में मैच के विजेता बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। देवकली गांव के मेला मैदान पर सनातन क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को हुए फाइनल मैच में देवकली ने पहुरैया की टीम को 34 रन से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। इधर, खुदागंज के अकबरी गांंव में आयोजित प्रीमियर लीग में अकबरी टाइगर की टीम ने अकबरी लायन पर 45 रनों से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

देवकली। मेला मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में देवकली टीम के कप्तान राममोहन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 146 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी पहुरैया की टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई। देवकली के कप्तान राममोहन काे पूरी सीरीज में 200 रन बनाने और सात विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया
विज्ञापन

अंत में आयोजक सदन दीक्षित और गया सिंह ने विजेता टीम को 5100 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही उपविजेता टीम को भी 2100 रुपये नकद पुरस्कार सहित ट्रॉफी भेंट की गई। व्यवस्था में कुशाग्र अवस्थी, रवि सिंह, नितिन अवस्थी, विश्वनाथ मिश्र, पशुपति नाथ आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रीमियर लीग : 45 रन से अकबरी टाइगर ने अकबरी लायन पर दर्ज की जीत
खुदागंज। अकबरी गांव में आयोजित अकबरी प्रीमियर लीग के तहत बुधवार को अकबरी टाइगर और अकबरी लायन के बीच हुए मुकाबले में अकबरी टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अकबरी लायन की टीम काफी संघर्ष करने के बावजूद निर्धारित ओवरों में मात्र 73 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के इजहार अली को 75 रन की शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद


--
मैकपुुर ने जीता माता फूलमती क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच
कुर्रियाकलां। गांव में माता फूलमती क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार से शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच कुर्रियाकलां और मैकपुर की टीम के बीच खेला गया। कुर्रियाकलांं टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 102 रन बनाए। इसमें प्रांशु बाजपेयी ने 45 रन की शानदार पारी खेली। बाद में मैकपुर की टीम ने 11 ओवर में 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम के शैलेंद्र सिंह को 40 रन बनाने और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले, पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने टूर्नामेंट की पहली गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ किया। व्यवस्था में अमित मिश्रा, विशाल कुशवाहा, शोभित सिंह, नमन शुक्ला, पवन आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed