{"_id":"4b7386027b58a63691e1636f62ac5eac","slug":"in-the-camp-he-set-up-the-account-to-the-credit-of-55-railwaymen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण को 55 रेलकर्मियों ने कैंप में खुलवाए खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण को 55 रेलकर्मियों ने कैंप में खुलवाए खाते
रोजा।
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
एनआरएमयू की स्थानीय शाखा परिसर में लगे कैंप में 55 रेलकर्मियों ने अपने खाते खुलवाए हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की नई गाइड लाइन के तहत रेलकर्मियों को रेलवे से ऋण लेने के लिए प्राइमरी को-आपरेटिव बैंक मुरादाबाद में खाता खुलवाने को अनिवार्य कर दिया गया है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे ने अपने कर्मियों को ऋण की सुविधा देने के लिए नार्दन रेलवे प्राइमरी कोआपरेटिव बैंक की स्थापना की थी कि किसी भी रेलकर्मी को आवश्यकता पड़ने पर यह बैंक ऋण उपलब्ध कराती थी और उसकी अदायगी उसके वेतन से होती थी।
बैंक के लेखाकार जेपी अग्रवाल ने बताया कि आरबीआई की नई गाइड लाइन के अनुसार रेलकर्मी को ऋण लेने के लिये अब खातेदार होना जरूरी कर दिया है, पहले ऐसा नहीं था। एनआरएमयू सचिव अमित मिश्रा के प्रयासों से रेल प्रशासन ने छोटे-छोटे स्टेशनों पर तैनात रेलकर्मियों को ऋण की सुविधा देने के लिए खाता खुलवाने की अनिवार्यता को देखते हुए शनिवार को यूनियन की रोजा शाखा परिसर में कैंप का आयोजन किया। इसमें शनिवार को 55 रेलकर्मियों ने खाते खुलवाएं है। अग्रवाल के अनुसार पुराने रेलकर्मी पहले से ही खातेदार हैं, नए रेलकर्मियों के लिए यह कैंप मुख्य रूप से लगाया गया था। कैंप में वीसी दुबे, जय कुमार त्रिवेदी, मोहम्मद शमीम, अवधेश सक्सेना, हरगोविंद जेपी सिंह, अमर सिंह मीना, अजीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।