फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In six months, 90 couples' broken relationships were saved

Shahjahanpur News: छह महीने में 90 जोड़ों के बिखरते रिश्तों को बचाया

Sun, 29 Jun 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
In six months, 90 couples' broken relationships were saved
शाहजहांपुर। शराब, शक और दहेज को लेकर दंपती के रिश्तों में दरारें पड़ रहीं हैं। गण्यमान्य लोगों की पंचायत में हल नहीं निकलने पर मामला पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया। वहां काउंसलिंग के बाद उनके दरकते रिश्तों को सहेजने का कार्य किया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो छह महीने में 90 जोड़ों के रिश्तों को बिखरने से बचाकर उन्हें साथ रहने पर राजी किया है।
विज्ञापन



शराब नहीं पीने का वादा करने पर राजी हुई पत्नी
रोजा थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपती की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। पति शराब पीने के बाद पत्नी के साथ मारपीट करता था। हारकर पत्नी ने अलग होने का निर्णय लिया। दोनों का मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा था। दंपती को एक साथ बैठाकर वार्ता कराई गई। उसने शराब नहीं पीने का वादा किया। काउंसलिंग के बाद दोनों साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन


शादी के चार महीने में हुआ मनमुटाव
निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव के दंपती की शादी के चार महीने के अंतराल में मनमुटाव हो गया। महिला केवल 17 दिन ही अपनी ससुराल में रही थी। बीमार होने पर पति ने इलाज नहीं कराया। महिला अपने मायके चली गई। उसने थाने में तहरीर दी तो मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर गिले-शिकवे दूर कराकर विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते छह महीनों में काउंसलिंग के जरिये 90 घरों को टूटने से बचाया गया है। छोटे विवादों को लेकर अक्सर परिवार बिखर जाते हैं। परामर्श केंद्र की टीम उनके रिश्तों को बचाने का प्रयास करती है। - राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed