{"_id":"68939f2ffc18a0655807cd1b","slug":"in-order-to-make-a-reel-the-young-man-jumped-into-the-khannaut-river-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149909-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रील बनाने के फेर में युवक ने खन्नौत नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रील बनाने के फेर में युवक ने खन्नौत नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी 21 वर्षीय विजलेश उर्फ भूरे ने बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे रील बनाने के लिए खन्नौत नदी में छलांग लगा दी। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात करीब साढ़े नौ बजे तक उसका सुराग नहीं लग सका है।
शाम को विजलेश खन्नौत नदी में पहुंचा और पुल के ऊपर खड़ा होकर छलांग लगा दी। पानी का बहाव काफी तेज है। एक बार वह बाहर निकल आया। दूसरी बार फिर से छलांग लगा दी लेकिन फिर नहीं निकल सका। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। एडीएम अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर सदर अरविंद सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विजलेश की तलाश के लिए हनुमत धाम के पास जाल लगवाया गया है। इस बीच एक युवक का नदी में कूदते हुए वीडियो डाला गया है, जो विजलेश का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक कह रहा था कि वह तैराकी जानता है। अफसरों ने एनडीआरएफ की टीम से संपर्क साधकर बुलाया है। संवाद