फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Nagar, Puwayan and Katra seats, BJP bet only on old faces

पुवायां, नगर और कटरा सीट पर भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही लगाया दांव

Sun, 16 Jan 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
In Nagar, Puwayan and Katra seats, BJP bet only on old faces
पुवायां से भाजपा प्रत्याशी चेतराम - फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर। जिले की छह में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। तीनों सीटों पर पार्टी ने पुराने चहरों पर ही दांव लगाया है। नगर सीट से चिकित्सा शिक्षा, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को टिकट मिला है। वह 1989 से लगातार आठ बार विधायक रह चुके हैं। यह उनका भाजपा से लगातार दसवां चुनाव होगा। कटरा सीट से वर्तमान विधायक वीर विक्रम सिंह पर पार्टी ने दांव लगाया है। पुवायां (सुरक्षित) सीट से चेतराम पासी को फिर से प्रत्याशी बनाया है। अभी ददरौल, जलालाबाद और तिलहर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा पार्टी की ओर से नहीं की गई है।
विज्ञापन

भाजपा से लगातार दसवां चुनाव लड़ेंगे सुरेश कुमार खन्ना
योगी मंत्रिमंडल में चिकित्सा शिक्षा, संसदीय कार्य और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को भाजपा ने नगर सीट से प्रत्याशी बनाया है। सुरेश कुमार खन्ना का भाजपा से यह लगातार दसवां चुनाव होगा। 1985 में पहली बार भाजपा ने सुरेश कुमार खन्ना को नगर विधानसभा सीट से टिकट दिया था। इस चुनाव में कांग्रेस के सिंकदर अली खां से 4,346 वोटों से हार गए थे। इसके बाद सुरेश कुमार खन्ना ने 1989 के चुनाव में नवाब सिकंदर अली खां को हरा दिया। फिर 1991, 1993, 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 में लगातार सुरेश कुमार खन्ना ने जीत दर्ज की। वह कल्याण सिंह मंत्रिमंडल में दो बार राज्यमंत्री, रामप्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और गठबंधन की मायावती सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं।
विज्ञापन

चेतराम पासी को फिर से बनाया पुवायां से प्रत्याशी
पुवायां। भाजपा ने पुवायां (सुरक्षित) विधानसभा के वर्तमान विधायक चेतराम पासी पर ही भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। दस जुलाई 1951 को जन्मे चेतराम मूलरूप से खुटार के गांव हंसपुर के निवासी हैं और अब शाहजहांपुर के चिनौर में रहते हैं। एलएलबी तक शिक्षित चेतराम पांच बार विधायक रह चुके हैं। वह 1985, 1986, 1991, 1993 में कांग्रेस से विधायक चुने गए और वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था और वह पांचवी बार विधायक बने। चेतराम पासी लोक लेखा समिति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों तथा विमुक्त जातियों संबंधी संयुक्त समिति के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा वीर विक्रम सिंह पर दूसरी बार लड़ेंगे कटरा से चुनाव
तिलहर सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस से विधायक रहे वीरेंद्र पाल सिंह उर्फ मुन्ना के बेेटे वीर विक्रम सिंह प्रिंस को एक बार फिर से भाजपा ने कटरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। 2017 में भाजपा से चुनाव लड़े वीरविक्रम सिंह ने 16,730 वोटों से सपा के प्रत्याशी राजेश यादव को हराया था। क्षत्रिय बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले वीर विक्रम सिंह (35) भाजपा के युवा चेहरे हैं। वीर विक्रम मूल रूप से कटरा क्षेत्र के डभौरा गांव के रहने वाले हैं।

शाहजहांपुर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना । संवाद

शाहजहांपुर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

कटरा विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह । संवाद

कटरा विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed