{"_id":"579cebcb4f1c1b002a21ec4e","slug":"in-many-areas-of-the-city-black-out-all-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई इलाकों में पूरी रात ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई इलाकों में पूरी रात ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदगंज की 33 केवी लाइन में हुए दोहरे फाल्ट
- आधी रात के बाद आनंदपुरम् फीडर के उड़े फ्यूज
बारिश के दौरान चली तेज हवा शुक्रवार की रात शहर के बिजली उपभोक्ताओं पर बहुत भारी पड़ी। पॉवर कारपोररेशन के पैना ट्रांसमिशन स्टेशन से निकली गोविंदगंज सब स्टेशन की 33 केवी लाइन के दोहरे फाल्ट ठीक भी नहीं पाए कि आधी रात के बाद ककरा बिजली उपकेंद्र के आनंदपुरम् फीडर के फ्यूज उड़ने से इलाके के सैकड़ों घरों में अंधेरा छा गया। पॉवर नेटवर्क की इन खराबियों के चलते प्रभावित क्षेत्रों में आठ से दस घंटे तक बत्ती गुल रही।
बीते दिन मूसलाधार बारिश के दौरान हवा नहीं चलने से बिजली नेटवर्क को कोई क्षति नहीं पहुंची, लेकिन शाम को रिमझिम बरसात के दौरान तेज हवा चलने से कैंट एरिया के एमईएस कैंपस में बबूल के पेड़ की डालें उलझने से गोविंदगंज की 33 केवी लाइन के तार टूट गए। सब स्टेशन के प्रभारी जेई अलंकृत मिश्रा ने लाइन स्टाफ के साथ एमईएस जाकर लाइन जुड़वानी शुरू की। यह फाल्ट ठीक करके लाइन चालू करने पर भी सब स्टेशन के इनकमिंग फीडर तक करंट नहीं पहुंचा।
इस पर जेई मिश्रा ने लाइन स्टाफ के साथ टार्च की रोशनी मेें कैंट में एसपी बंगला के पीछे तक पेट्रोलिंग कराई। इस दौरान मऊ वासक गांव के पास लाइन में खराबी पाई गई। यह फाल्ट ठीक भी नहीं हो पाया कि रात 12.35 बजे ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर पर ओवरलोडिंग के चलते उसके फ्यूज उड़ गए। गोविंदगंज की लाइन का फाल्ट रात 2.40 बजे ठीक करके प्रभावित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई शुरू करा दी गई, लेकिन आनंदपुरम फीडर का फाल्ट शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे ठीक हो सका।
विज्ञापन
नॉट रीचेबिल बोलने लगे अभियंताओं के फोन
आधी रात तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने पर उपभोक्ताओं ने बिजली अभियंताओं के सीयूजी नंबर डॉयल करने शुरू किए। गोविंदगंज के प्रभारी जेई अलंकृत मिश्रा, बहादुरगंज के जेई शैलेंद्र पांडेय, एक्सईएन सिटी विवेक पटेल के मोबाइल नंबर लोकेट होते रहे। पूछे जाने पर अभियंताओं ने बताया भी कि एमईएस में लाइन मेंटीनेंस वर्क जारी है, लेकिन वहां का फाल्ट ठीक होने के बावजूद बिजली सप्लाई शुरू नहीं होने पर अभियंता मऊ वासक पहुंचे तो उनके फोन नॉट रीचेबिल बोलने लगे। उपभोक्ताओं का मानना है कि जवाबदेही से बचने के लिए देर रात अभियंताओं ने अपने मोबाइल फोन से बैटरियां निकाल लीं। हालांकि, अभियंताओं ने जानबूझकर मोबाइल फोन बंद करने से इनकार किया। उनका कहना है कि मऊ वासक मेें सिगनल समस्या होने से नंबर डॉयल करने वालों को कंप्यूटराइज्ड वॉयस सुनाई देने लगी।
इन क्षेत्रों में बिजली-पानी को तरस गए लोग
शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार सुबह तक पॉवर नेटवर्क की खराबियों के कारण डीएम कंपाउंड कालोनी, गोविंदगंज, चर्च कालोनी, रूफस चरन लेन, सिविललाइंस, टाउनहाल ओवरब्रिज, कटिया टोला आंशिक, सदर बाजार आंशिक, लाल इमली चौराहा, बहादुरगंज, मल्हार मोड़, तारीन बहादुरगंज, तारीन टिकली नई कालोनी, लकड़ी मंडी, मशीनरी मार्केट, घंटाघर, खलील शर्की, अंबा सिनेमा रोड, ककरा कलां, विश्वकर्मा चौक, लोहारों का चौराहा, आनंदपुरम, आजादपुरम, विवेक विहार, मदराखेल, तिलहर जई, फजीतापुर, अलीजई, सिंजई आंशिक आदि क्षेत्रों में लोग बिजली और पानी को तरस गए।