फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In-laws beat up woman and family members in front of police, video goes viral

Shahjahanpur News: पुलिस के सामने ससुराल वालों ने महिला और परिजनों को पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 27 Oct 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat up woman and family members in front of police, video goes viral
रोजा। दिउरिया गांव में एक युवक ने पत्नी और उसके परिजनों को जमकर पीटा। पुलिस टीम की मौजूदगी में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने बरनई गांव की शाहीन की तहरीर पर उसके पति इमरान, ससुर नसीम, देवर रिजवान, वसीम और शादाब के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान पर गुंडों को बुलाकर पिटवाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर डायल 112 पुलिस टीम मौजूद है और पुलिस के सामने घायल जमीन पर पड़े कराह रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

शाहीन ने पुलिस को बताया कि दिउरिया के इमरान से गत वर्ष पांच नवंबर को उनका निकाह हुआ था। बृहस्पतिवार को छोटा भाई अनस मिठाई लेकर ससुराल आया, लेकिन पति ने मिठाई फेंक कर उसे पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे भी पीटा। सूचना देने पर मायके से पिता रईस, भाई तौहीद और मां नूरजहां पहुंचीं तो इन सभी को पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन का आरोप है कि सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के सामने आरोपी मारपीट करते हुए धमकी देते रहे। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed