{"_id":"631e3697dfe30251192365f7","slug":"in-kolaghat-the-sailor-beat-up-the-passenger-and-threw-him-in-the-river-shahjahanpur-news-bly497293311","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलाघाट में नाविक ने यात्री को मारपीट कर नदी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलाघाट में नाविक ने यात्री को मारपीट कर नदी में फेंका
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मामूली विवाद के बाद नाविक ने कोलाघाट पर मिर्जापुर के जरीनपुर ग्राम पंचायत के मजरा शिशुपाल नगर निवासी रामकिशोर मिश्रा को रामगंगा नदी में धक्का दे दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि वह शुक्रवार को शाहजहांपुर जाने के लिए कोलाघाट में सिठौली गांव के रहने वाले मोहित की नाव पर सवार हुआ। तभी मोहित ने उसका थैला उठाकर भीड़ में दूर रख दिया। पीड़ित के मना करने पर मोहित ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मारपीट करते हुए उसे रामगंगा नदी में धक्का दे दिया। उसे काफी चोटें आईं। उसका मोबाइल पानी मे गिर जाने से भीगकर खराब हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नदी से निकाला। तब मोहित और उसके साथियों ने थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। मिर्जापुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे यात्री
कोलाघाट पुल बनकर तैयार हो गया है, लेकिन एनओसी न मिलने से लोगों को जान हथेली पर रखकर रामगंगा नदी नाव से पार करनी पड़ती है। यहां पर कई नाव वाले अपनी नाव से लोगों को इस पार से उस पार ले जाते हैं। आसपास सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण नाव पलटने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नाव मालिक से लोगों का किराये को लेकर विवाद होता रहता है। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर नाव चालक मनमाना किराया वसूल करते हैं। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।