फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Khutar, a dhaba owner and his associate launched a life-threatening attack on police constables.

Shahjahanpur News: खुटार में ढाबा स्वामी ने साथी के साथ सिपाहियों पर किया जानलेवा हमला

Fri, 26 Jun 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
In Khutar, a dhaba owner and his associate launched a life-threatening attack on police constables.
खुटार में हमले में घायल सिपाही विकास यादव। स्रोत : पुलिस - फोटो : 1
खुटार (शाहजहांपुर)। शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे ढाबा स्वामी ऋषिपाल और उसके साथी अनुपम को गश्त पर निकले सिपाहियों ने समझाकर घर भेज दिया। बाद में दोनों ने वापस आकर सिपाहियों पर हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। दूसरे को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने अनुपम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मूलरूप से पीलीभीत के पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार गौंटिया के रहने वाले ऋषिपाल का बंडा रोड पर ओवरब्रिज के पास ढाबा है। बुधवार रात सिपाही विकास यादव और परिवीक्षा काल पर चल रहे सिपाही आकाश तोमर की ड्यूटी चीता मोबाइल में लगी थी।
विज्ञापन

रात लगभग पौने 12 बजे सिपाही नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो वहां ऋषिपाल और खुटार के पुवायां रोड निवासी अनुपम सक्सेना शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। सिपाहियों ने दोनों का नाम-पता नोट करने के बाद समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पौने चार बजे ऋषिपाल और अनुपम लकड़ी की फंटी लेकर चौराहे पर आ गए और दोनों सिपाहियों पर हमला कर दिया। सिर पर फंटी लगने से सिपाही विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और दूसरे सिपाही को भी चोटें आईं। सिपाहियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो भागते समय अनुपम गिर गया जिससे उसके पैर में चोट लग गई। दोनों सिपाहियों ने अनुपम को पकड़ लिया। ऋषिपाल मौके से भाग निकला। इसके बाद सिपाहियों ने कॉल कर अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाकर अनुपम काे थाने भिजवाया।
घायल सिपाहियों का सीएचसी पर उपचार करने के बाद डॉक्टर ने विकास यादव को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। ऋषिपाल की तलाश में दो पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। वहीं, चर्चा है कि सिपाहियों का ऋषिपाल के ढाबे पर भी कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद घटना हुई है। सिपाही विकास यादव की ओर से दोनों हमलावरों के खिलाफ सरकारी कार्यों में बाधा डालने, हत्या का प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अनुपम सक्सेना को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
--
फोटो- 16
युवक ने अनुपम का मेडिकल करने से रोका, पुलिस पहुंचने पर भागा
सीएचसी में आरोपी अनुपम सक्सेना का मेडिकल परीक्षण कराने के दौरान खुद को मीडियाकर्मी बताकर एक युवक पुलिसकर्मियों और डॉक्टर को मेडिकल करने से रोकने लगा। सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार के फोटो लेने लगे तो युवक कार पर बैठकर मौके से भाग गया। पुलिस कार नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
--
सिपाही विकास और आकाश गश्त पर थे। इस दौरान विवाद कर रहे अनुपम और ऋषिपाल को समझाकर घर भेज दिया गया था। बाद में दोनों ने आकर सिपाहियों पर हमला कर दिया। अनुपम को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऋषिपाल की तलाश चल रही है।

- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

खुटार में हमले में घायल सिपाही विकास यादव। स्रोत : पुलिस

खुटार में हमले में घायल सिपाही विकास यादव। स्रोत : पुलिस- फोटो : 1

खुटार में हमले में घायल सिपाही विकास यादव। स्रोत : पुलिस

खुटार में हमले में घायल सिपाही विकास यादव। स्रोत : पुलिस- फोटो : 1

खुटार में हमले में घायल सिपाही विकास यादव। स्रोत : पुलिस

खुटार में हमले में घायल सिपाही विकास यादव। स्रोत : पुलिस- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed