फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   In Kabaddi, Laturi Lal College emerged as the winner, and in General Knowledge, Prasad Vidya Mandir was the winner.

Shahjahanpur News: कबड्डी में लटूरी लाल काॅलेज और सामान्य ज्ञान में प्रसाद विद्या मंदिर विजेता

Mon, 22 Dec 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
In Kabaddi, Laturi Lal College emerged as the winner, and in General Knowledge, Prasad Vidya Mandir was the winner.
जैतीपुर में पुरस्कारों के साथ खुशी मनाते ​खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
जैतीपुर। बैसरा गांव में रविवार को त्रिमधुरम बैसरा ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल-कूद और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के 13 इंटर कॉलेजों की टीमें शामिल हुईं। इस प्रतियोगिता में विजेता बनी जैतीपुर के श्री लटूरी लाल इंटर कॉलेज की टीम को 21 हजार रुपये समेत ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया। उप विजेता रही कटरा के शान इंटर कॉलेज की टीम को पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपये, ट्रॉफी और मेडल दिए गए।
विज्ञापन

इसी तरह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के 21 इंटर कॉलेजों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम रही प्रसाद विद्यामंदिर कटरा की टीम को तीन टेबलेट, ट्रॉफी और मेडल दिए गए। दूसरे स्थान पर रही कटरा के आदर्श इंटर कॉलेज की टीम को तीन साइकिलें, ट्रॉफी व मेडल दिए गए। तीसरे स्थान पर रही खंडसार के सेठ रामचंद्र सिंह इंटर कॉलेज की टीम को तीन स्मार्ट वॉच, ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज बंथरा के चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि बरेली कॉलेज की जंतु विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. बीनम सक्सेना ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed