{"_id":"6217d870787bb31a0763ad5e","slug":"in-a-love-affair-kishore-and-kishar-committed-suicide-after-being-cut-off-from-the-train-shahjahanpur-news-bly476498078","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग में किशोर-बालिका ने ट्रेन से कटकर कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रसंग में किशोर-बालिका ने ट्रेन से कटकर कर दी जान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव में प्रेम प्रसंग के चलते किशोर और किशोरी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी के पिता ने किशोर के घर जाकर एतराज जताया था। इसके बाद 14 वर्षीय किशोरी ने गांव के सामने से निकली रेल लाइन पर ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। दूसरी तरफ किशोर ने बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव बिलपुर जाकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
17 वर्षीय किशोर का पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बात परिजन तक पहुंची तो उन्होंने किशोरी पर पाबंदी लगा दी। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी के परिजन किशोर के घर पहुंचे और लड़के द्वारा बेटी को फोन किए जाने पर आपत्ति जताई। नोकझोंक होने पर किशोर भागकर अपनी रिश्तेदारी बिलपुर चला गया। दूसरी तरफ किशोरी को भी पिता ने डांट दिया। इसके बाद किशोरी चुपचाप घर से निकली और गांव के सामने से गुजर रही रेल लाइन पर जाकर ट्रेन के सामने आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, दोपहर 12 बजे किशोर के पास किशोरी के ट्रेन से कटने की सूचना पहुंची तो उसने बिलपुर में ट्रेन के आगे आकर अपनी जान दे दी। किशोरी के शव का शाहजहांपुर और किशोर के शव का बरेली में पोस्टमार्टम हुआ है। किशोर के बड़े भाई ने बताया कि दोनों में प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे। सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह सवा आठ बजे शौच के लिए लड़की रेलवे ट्रैक के किनारे आई थी। परिजन ट्रेन की चपेट में आने की बात कह रहे हैं। प्रेम प्रसंग जैसे मामले की जानकारी परिजन ने नहीं दी है।