{"_id":"668333428f974959400b0024","slug":"important-documents-stolen-by-breaking-school-cupboard-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-121820-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूल की अलमारी तोड़कर चोरी किए महत्वपूर्ण कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूल की अलमारी तोड़कर चोरी किए महत्वपूर्ण कागजात
Tue, 02 Jul 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
निगोही स्थित कंपोजिट विद्यालय में चोरी के बाद अलमारी दिखातीं प्रधानाध्यापिका। संवाद
निगोही। कंपोजिट विद्यालय में रविवार रात चोरों ने फिर घुसपैठ कर अलमारी तोड़कर उसमें रखे कई महत्वपूर्ण रजिस्टर और अन्य कागजात चोरी कर ले गए। स्कूल में एक माह में चोरी की यह तीसरी घटना है। इस बार भी तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
कंपोजिट विद्यालय की प्रधान अध्यापक अलका ने बताया कि 27 मई की रात चोरों ने स्कूल के पुस्तकालय की अलमारी तोड़कर उसमें रखी पुस्तकें, बच्चों के बैठने की चटाइयां, विज्ञान किट का सामान आदि चोरी कर लिया था। घटना को एक माह नहीं बीता कि 25 जून की रात चोरों ने फिर स्कूल की अलमारी तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया। रविवार की रात को भी तीसरी अलमारी तोड़कर उसमें रखे हुए पुराने रजिस्टर, छात्र व्यवहार रजिस्टर, अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर, टीसी बुक और अन्य महत्वपूर्ण कागजात चोर निकाल ले गए।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोर स्कूल से तीन सीलिंग फैन, नल की टोटियां और बहुत सारा लोहे का कबाड़ भी निकाल कर ले जा चुके हैं। पंखे चोरी हो जाने से बच्चों को गर्मी में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि हर बार चोरी की तहरीर थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने एक बार भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में सुरागरसी के आधार पर कस्बे के ही एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही स्कूल में चोरी की घटनाओं का खुलासा होगा।