फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illicit relationship has hit subdue Pinku

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर मारा गया पिंकू

Fri, 11 Dec 2015 11:25 PM IST
सेहरामऊ दक्षिणी।
सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Fri, 11 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ पखवाड़ा पूर्व गांव बंदरिया में मृतक की पत्नी से चल रहे प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के अभियुक्त को पुलिस ने दोपहर बाद मुखबिर की सूचना पर बादशाह नगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बंदरिया निवासी पिंकू की गांव के श्याम सरोज ने 21 नवंबर को गला दबाकर हत्या कर दी थी, जिसकी रिपोर्ट मृतक के भाई रजिस्टर ने थाने पर नामजद कराई थी। पंचायत चुनाव के चलते पुलिस की व्यस्तता के कारण आरोपी श्याम सरोज इधर-उधर खुलेआम घूमता रहता था। चुनाव निपटते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया और शुक्रवार की दोपहर बाद बादशाह नगर चौराहे से किसी के इंतजार में खड़े हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पिंकू का दराती, चप्पल, शर्ट, अंगोछा आदि सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में श्याम सरोज ने बताया मृतक की पत्नी पुष्पा देवी की अपने पति से अनबन रहती थी, जिसके कारण अक्सर पिंकू मुझे लेकर विदा कराने के लिए अपनी ससुराल जाता था। इस कारण उसके अवैध संबंध पिंकू की पत्नी से हो गए थे। इसमें पिंकू बाधक बन रहा था तथा रंजिश मानने लगा था। घटना वाले दिन पहले पिंकू को जमकर शराब पिलाई तथा फिर गन्ने में ले जाकर हत्या करके शव को पापुलर के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed