फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   illegaly got service, fired

फर्जीवाड़ा कर शिक्षक बने, नौकरी गई

Thu, 02 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
illegaly got service, fired
फर्जीवाड़ा कर शिक्षक बने, नौकरी गई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने फर्जीवाड़ा करके नौकरी हथियाने वाले 12 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश दिया है। इन सभी के टीईटी प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाए गए हैं। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित शिक्षक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए वेतन रिकवरी भी सुनिश्चित करें। सभी फर्जी शिक्षकों को डाक से बर्खास्तगी आदेश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सबसे पहले अमर उजाला ने ही फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए तीन मई के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद बीएसए राकेश कुमार ने सख्ती दिखाते हुए वर्ष 2011 में टीईटी प्रमाण पत्र वाले विभिन्न ब्लाकों में तैनात शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कराई। जांच में जो रिपोर्ट सामने आई वह चौंकाने वाली थी। एक दर्जन मुन्ना भाइयों ने बेसिक शिक्षा में शिक्षक बनने के लिए फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र लगाकर नियुक्ति आदेश हासिल कर लिए थे। फर्जी पाए गए शिक्षकों को अपना पक्ष रखने के लिए बीएसए ने 10 मई को दोपहर 12 बजे कार्यालय में बुलाया था, लेकिन अधिकतर शिक्षक पक्ष रखने नहीं आए। जो आए तो उन्होंने तर्क दिया कि उनके प्रमाण पत्रों की जांच आनलाइन के बजाय ऑफ लाइन कराई जाए।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि ऑफ लाइन सत्यापन के लिए भी माध्यमिक शिक्षा परिषद से संपर्क किया गया, जिसमें ऑनलाइन परीक्षाफल होने की बात कहकर उसी से सत्यापन करने को कहा गया। इस बीच नौकरी पर तलवार लटकी देख और अपने को फर्जीवाड़ा में फंसता देख पांच शिक्षकों ने त्यागपत्र बीएसए कार्यालय भेज दिए, जिन्हें अस्वीकार कर दिया गया। बर्खास्त होने वाले सभी 12 शिक्षकों की नियुक्ति अगस्त 2014 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्खास्त शिक्षकों में से एक को छोड़ सभी आगरा बेल्ट के हैं, जो फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज के हैं। केवल एक शिक्षक पीलीभीत का है। इतना ही नहीं, जिन पांच शिक्षकों ने अपना त्यागपत्र दिया, वे भी दो मई को ही दिए गए हैं। फर्जीवाड़े में शामिल 12 शिक्षकों में एक महिला भी है।  

इन 12 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया
जिन शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, उनमें कलान क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कासिमनगला के रावेंद्र सिंह, अगरासी के भूपेंद्र सिंह और बंहगीखेड़ा के विश्वदेव, विकास खंड मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय अस्तोली के शिवदत्त लवानिया, विकास खंड जैतीपुर के प्राथमिक विद्यालय कलुआबोझ के सुजान सिंह और बंडियाकलां के राजेश कुमार, विकास खंड खुदागंज के प्राथमिक विद्यालय नवादा ताल्लुके पलिया के अनुज कुमार और गाजीपुर धूमगढ़ के अनिल कुमार, विकास खंड बंडा के प्राथमिक विद्यालय नटियुरा के अमित प्रताप सिंह, बाजपुर केशरी के अनिल कुमार सिंह, बौठा जमालपुर के देवराज सिंह और प्राथमिक विद्यालय बंडा प्रथम की शिक्षिक अल्पना सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed