फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal recovery in the name of vehicle parking contract

वाहन पार्किंग और टैक्सी स्टैंड के ठेके के नाम पर पुवायां में पांच लाख रुपये की अवैध वसूली

Tue, 22 Feb 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery in the name of vehicle parking contract
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां में टैक्सी स्टैंड नहीं हैं, लेकिन इसके नाम पर रोजाना 15 हजार रुपये से अधिक की अवैध वसूली की जा रही है। कुछ लोग नगर पालिका की पार्किंग के नाम पर भी वसूली करते हैं, जबकि पालिका ने पार्किंग ठेका ही नहीं किया है।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि पार्किंग स्थल नहीं होने के बावजूद पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली की जाती है। इसके बाद नगर पालिका ने कार्यालय के पास पार्किंग स्थल बनवाया था, लेकिन वहां कोई भी वाहन स्वामी वाहन नहीं खड़ा करता था। रोड किनारे वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाने वालों से वसूली होती रही। बाद में नगर पालिका ने पार्किंग नहीं होने के बाद कहते हुए ठेका करना बंद कर दिया, लेकिन कुछ लोगों ने ठेका नहीं होने के बाद भी अवैध वसूली जारी रखी।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने विरोध किया तो कई बार उनकी पिटाई कर जबरन वसूली की शिकायत की गई। व्यापार मंडल ने भी वसूली का मुद्दा उठाया था। इसके बाद नगर पालिका के ईओ ने पुलिस को दो बार तहरीर भी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पुवायां में बस स्टैंड के सामने खुटार रोड, बंडा रोड, मोहम्मदी रोड, निगोही रोड और शाहजहांपुर रोड पर तमाम वाहन टैक्सी के नाम पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहन स्वामियों और चालकों से पार्किंग के नाम पर तो कहीं टैक्सी स्टैंड के नाम पर रोजाना अवैध वसूली की जाती है। अवैध वसूली करने वालों ने नगर पालिका पार्किंग शुल्क वसूली की रसीद छपवा रखी है। जबकि शासन ने पार्किंग शुल्क वसूली पर रोक लगा रखी है। वसूली करने वाले मांगने पर फर्जी रसीद भी देते हैं। बाहर से भूसी आदि भर कर निकलने वाले ट्रक चालकों को भी रोक कर जबरिया वसूली की जाती है।
वसूली के आरोप में छह लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट
पुवायां के मोहल्ला कसभरा मठिया निवासी सुशील कुमार ने अवैध वसूली करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुशील शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनका टाटा म्ैजिक पुवायां से खुटार के बीच चलता है। उनके वाहन के सभी कागजात भी हैं और परमिट भी ले रखा है।
नगर पालिका और वाहन भराने के नाम पर पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी राजेश अग्निहोत्री, गांव भटपुरा चंदू के दृगपाल, गावं मुकीमपुर निवासी अजीत, शंकर मिश्रा, रामवल और मोहल्ला गढ़ी निवासी सुनील उर्फ गुड्डू टैक्सी वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। मना करने पर कहा कि वाहन चलाना है तो प्रति वाहन 30 रुपये देने पड़ेंगे। 20 फरवरी को उनके वाहन चालक दिनेश कुमार ने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर पालिका की ओर से पार्किंग ठेका नहीं किया है। यदि कोई वसूली करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। पार्किंग के नाम पर कोई भी किसी को रुपये न दे। - संजय गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका पुवायां

बिना पार्किंग ठेका हुए अवैध वसूली की पूरी जांच कराई जाएगी। एक शिकायत पर मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जांच की जाएगी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - बीएस वीरकुमार, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed