{"_id":"65feb9258930f2ea830cd549","slug":"illegal-liquor-being-made-and-sold-in-abundance-in-puwayan-on-holi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-115511-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: होली पर पुवायां में खूब बन और बिक रही अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: होली पर पुवायां में खूब बन और बिक रही अवैध शराब
Sat, 23 Mar 2024 04:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
पुवायां। तहसील क्षेत्र में धंधेबाजों ने होली पर अवैध शराब बनाने और बेचने का काम तेज कर दिया है। बीते दिनों में कई मामले प्रकाश में भी आए, लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग के अभियान भी खानापूर्ति तक सीमित रह गए हैं।
तहसील के गांव कहमारा, मीरपुर गंगाई, ककरहा, चौढेरा, भम्भापुर, इमलिया, गुधनी, जठियापुर खुर्द, कनपारा गौंटिया, जनकापुर, इटौली, अनंतापुर, दिलीपापुर, गंगसरा, रघुनाथपुर, पटई, रायपुर, चौसेड़ा, बद्रीपुर हदीरा, महमूदपुर सैजनियां, दिउरिया कालोनी, पकड़िया हकीम के अलावा नगर का मोहल्ला कुरंगजा अवैध शराब बिक्री के लिए कुख्यात हैं। कुछ दिन पहले एक पीआरडी जवान का महिला से रुपये के लेन-देन को लेकर वीडियो भी वायरल हुआ था।
जवान एक सिपाही से भी महिला की बात कराता है। चर्चा है कि रुपयों के लेन-देन की बात अवैध शराब बनाने और बेचने को लेकर हो रही है।
मार्च में ही पकड़े जा चुके 38 आरोपी
पुलिस ने एक मार्च से अब तक कुल 38 लोगों को अवैध शराब बनाते और बेचते पकड़ा है। आरोपियों से लगभग 400 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और पांच हजार लीटर लहन नष्ट किया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि 21 मार्च को पुलिस ने गांव अनंतापुर के मजरा बालेमऊ के जुगराज सिंह, गांव चांदर गौंटिया के गेंदनलाल, रामप्रसाद, जसवंतापुर के जसविंदर, लखनापुर के गुड्डू को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से 70 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। मौके से मिले चार सौ लीटर लहन नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
-- -- --
अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलवाया गया था। आगे भी अभियान चलवाकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां