फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Illegal cuts made on the divider of Lucknow-Delhi Highway are proving fatal

Shahjahanpur News: जानलेवा साबित हो रहे लखनऊ-दिल्ली हाईवे के डिवाइडर पर बने अवैध कट

Sat, 15 Feb 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts made on the divider of Lucknow-Delhi Highway are proving fatal
तिलहर में चीनी मिल के सामने टूटी रेलिंग और अवैध कट। संवाद
तिलहर/मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर से शाहजहांपुर और कटरा के बीच तमाम जगह डिवाइडर पर बने अवैध कट आए दिन हादसों की वजह बन रहे हैं। कई स्थानों पर वाहनों की टक्कर से डिवाइडर टूट गए और कुछ जगहों पर लोगों ने हाईवे की दूसरी ओर जाने के लिए लंबा चक्कर लगाने से बचने को खुद डिवाइडर तोड़कर रास्ते बना लिए हैं।
विज्ञापन



अवैध कट वाले ठिकानों पर कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं और उनमें तमाम लोग घायल हो चुके हैं। बुधवार को सुबह खानपुर गोपालपुर चौराहे पर बने अवैध कट पर सुबह प्रयागराज से लौट रहे साधू संगत के वाहन की शाहजहांपुर की ओर से आ रहे एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में बैैठे लोगों को मामूली चोटें आईं और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके बावजूद अवैध कट बंद कराने को प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन


000



हाईवे के 40 किमी के दायरे में बने हैं 15 से ज्यादा अवैध कट

कटरा से शाहजहांपुर के बीच लगभग 40 किमी के दायरे में एनएचएआई ने औसतन तीन से पांच किमी के दायरे में वाहनों को लेन बदलने के लिए कई वैध कट बनाए हैं। इसी दूरी के बीच 15 से ज्यादा अवैध कट बने हुए हैं। ऐसे स्थानों पर कोई संकेतक भी नहीं लगे हैं, जिन्हें देखकर वाहन चालक वहां रफ्तार घटा सकें। जहां डिवाइडर टूट चुके हैं, वहां से बाइक चालक धड़ल्ले से इधर-उधर निकल रहे हैं। वैध कट वाले ठिकानों पर डिवाइडर की सुरक्षा को लगाए गए लोहे के पाइप भी टूट चुके हैं, लेकिन उन्हें ठीक नहीं किया गया। हाल ही में बरेली से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं की बस हाईवे पर एक धर्मकांटे के सामने अवैध कट पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और एक दर्जन यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




000

नागरिकों के विरोध करने पर बंद नहीं हो सका अवैध कट



तिलहर में बाइपास तिराहे पर अवैध कट बंद करने को एनएचएआई के अधिकारियों ने प्रयास किया, लेकिन नागरिकों के विरोध के कारण वह बंद हो सका। वहां लोग लंबे अरसे से अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि शाहजहांपुर और बरेली जाने को लोग वहीं से निकलते हैं। तिराहे से लगभग 300 मीटर की दूरी पर विद्युत सब स्टेशन के सामने अवैध कट पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। इसी तरह कछियानी खेड़ा मंदिर और डिग्री कॉलेज के बीच में डिवाइडर तोड़कर अवैध कट खोल दिया गया, जबकि मंदिर के पास सर्विस लेन भी बनी हुई है।
बंथरा मेडिकल कॉलेज के सामने बमनुआ गांव के मोड़ के पास अवैध कट से हाईवे को लांघते वक्त एक बाइक सवार की मौत हो चुकी है। नगरिया मोड़ पहले से ही दुर्घटनास्थल बना हुआ है। वहां से शाहजहांपुर लिंक मार्ग निकले होने से अंडरपास की जरूरत है, लेकिन बिना कोई संकेतक लगाए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। अंधेरे में तेज रफ्तार वाहन स्पीड ब्रेकर पर जाने से उनकी कमानी और पट्टे टूट रहे हैं।

--------

मीरानपुर कटरा में कई जगह बने अवैध कट


कटरा क्षेत्र में हाईवे पर शारदा नहर पुल के पास बने अवैध कट से आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाईवे के उत्तर में बने सीएचसी पर जाने के लिए दक्षिण दिशा से आने वालों को तीन किमी आगे वैध कट दिया गया, लेकिन अतिरिक्त दूरी तय करने से बचने को अस्पताल जाने वाले वाहन इसी कट से निकाले जा रहे हैं। कई जगह वाहनों की टक्कर से टूट चुके डिवाइडर ठीक नहीं किए जाने से वहां से भी लोगों की आवाजाही हो रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान अली खां के अनुसार मरीजों व तीमारदारों की सुविधा और सुरक्षा को अस्पताल के सामने वैध कट बनाया जाना जरूरी है।



000

हाल में हुए हादसे
- आठ जनवरी को गांव कुंआडांडा निवासी विद्युत सबस्टेशन ऑपरेटर धनपाल वर्मा की बाइक कट से निकलते समय डीसीएम से टकराई। इलाज के दौरान हुई मौत।
-23 जनवरी को गांव ग्वार निवासी बाइक सवार भानु प्रताप वर्मा और महेंद्र वर्मा की हाईवे पर ओवरब्रिज पर अवैध कट के समीप अज्ञात वाहन से टकराने पर मौत हो गई थी।
-30 जनवरी को गांव रुद्रपुर निवासी ब्रह्म विनोद वर्मा की बाइक गांव कपसेड़ा में अवैध कट से निकलते समय अज्ञात वाहन से टकराने से हुई मौत।
-सात फरवरी को तिलहर में अग्रवाल धर्मकांटा के सामने कट में ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी होने पर कटरा निवासी चालक मोंटी की बस की टक्कर से हुई मौत।
---
वर्जन
एनएचएआई के अधिकारियों से अवैध कट बंद कराने के लिए कहा जा चुका है। ओवरब्रिज पर खराब लाइट ठीक करा दी गईं हैं। वहां पर राहगीरों की सुरक्षा को संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए है। अवैध कट बंद कराने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

-जीत सिंह राय, एसडीएम, तिलहर
---------
लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीरानपुर कटरा से बरेली मोड़ के बीच सभी अवैध कट को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद सारे कट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद अगर किसी ने दोबारा से अवैध ढंग से कट बनाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- प्रशांत दुबे, पीडी एनएचएआई

तिलहर में चीनी मिल के सामने टूटी रेलिंग और अवैध कट। संवाद

तिलहर में चीनी मिल के सामने टूटी रेलिंग और अवैध कट। संवाद

तिलहर में चीनी मिल के सामने टूटी रेलिंग और अवैध कट। संवाद

तिलहर में चीनी मिल के सामने टूटी रेलिंग और अवैध कट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed