फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "I'll test the sincerity of my friends; I'll plant some cacti on the way home."

Shahjahanpur News: ‘खुलूस यारों में कितना है आजमाऊंगा, मैं घर की राह में कुछ कैक्टस लगाऊंगा’

Tue, 02 Dec 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
"I'll test the sincerity of my friends; I'll plant some cacti on the way home."
तिलहर। संस्था सुखन तराश फाउंडेशन की ओर से रविवार की रात चौहटिया बाजार के ग्लोब पब्लिक स्कूल में कुंदरकी (मुरादाबाद) से आए शायर राशिद राहत के सम्मान में महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन किया गया। असगर यासिर शाहजहांपुरी की अध्यक्षता में देर रात तक चली शेर-ओ-शायरी की महफिल में शायरों ने अपनी गजलों और शेरों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मसूद हसन ख़ां की नात-ए-पाक से हुई। अध्यक्षता करते हुए असगर यासिर शाहजहांपुरी ने फरमाया-खुलूस यारों में कितना है आजमाऊंगा, मैं घर की राह में कुछ कैक्टस लगाऊंगा। मुख्य अतिथि शायर राशिद राहत ने समसामयिक मुद्दे उठाते हुए कहा-अब तो ख़्वाहिश है हमारी कि कोई काम मिले, थक गए मुफ्त के राशन पे गुजारा करके। गुलिस्तां खान ने कहा-हवा ने मोड़ दी कश्ती ये किस इशारे पर, पहुंचने वाले थे हम लोग बस किनारे पर।
विज्ञापन

शेर-ओ-शायरी के दौर को आगे बढ़ाते हुए शरीफ आलम कटरावी ने फरमाया-बहुत से हारने वाले यही अक्सर समझते हैं, मुकाबिल जो भी होता है उसे कमतर समझते हैं। फरीद तिलहरी, फैजान तिलहरी, शमशाद आतिफ, शिफा तिलहरी, साजिद सफदर, रेहान ताबिश, अकरम सिफत, हसन तिलहरी, हमीद खिजर आदि ने भी शेर सुनाकर वाहवाही लूटी। मास्टर शाहिद अली के संचालन में देर रात चले मुशायरे में रईस मन, मास्टर फैसल, अजीम फरीद, आरिफ खां, हाशिम, ममनून राइन, दानिश फैज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed