फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IIT team returned to Delhi after installing sensors on Garra bridge

Shahjahanpur News: गर्रा पुल पर सेंसर लगाकर दिल्ली लौटी आईआईटी की टीम

Sat, 07 Jun 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
IIT team returned to Delhi after installing sensors on Garra bridge
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई बाइपास और बरेली मोड़ के बीच गर्रा नदी के नए पुल की लोड टेस्टिंग को ताइवानी सेंसर लगाने का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। आईआईटी के विशेषज्ञों और इंजीनियरों की टीम दिल्ली लौट गई। अब दो दिन तक अवकाश रहने के बाद सोमवार से पुल पर धीरे-धीरे वजन बढ़ाकर उसकी भार वहन क्षमता जांचने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि एनएचएआई ने पुल का निर्माण जगदीश शरण कंस्ट्रक्शन कंपनी से कराया है। पांच वर्ष में बनकर तैयार हुए इस पुल की एक बार पहले भी लोड टेस्टिंग की जा चुकी है। जांच के नतीजे संतोषजनक नहीं मिलने पर एनएचएआई ने सटीक आंकड़े देने वाले ताइवानी सेंसरों से दोबारा लोड टेस्टिंग करने का निर्णय किया है। पहले हुई जांच में पुल पर 170 टन भार डाला चुका है, लेकिन इस बार 400 टन वजन डालकर पुल की मजबूती परखी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए पुल के विभिन्न हिस्सों में कुल 10 सेंसर लगाए गए हैं। सेंसर लगातार सात दिन तक 24 घंटे सक्रिय रहकर जरूरी आंकड़े दिल्ली आईआईटी भेजेंगे। यह सेंसर पुल के सभी स्पैन के अलावा पुल के नीचे बीचोंबीच बने पोर्टल व पाइल कैप पर भी लगाए हैं, जो कि पुल के मुख्य आधार का अहम हिस्सा बताए गए हैं। सेंसर चालू रखने के लिए उन्हें पुल के पास लगाए गए सोलर पैनल से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
पुल पर लगाई गई मशीन और सेंसर 48 घंटे तक पुल की सारी स्थिति आईआईटी, दिल्ली को भेजेंगे। सोमवार को आईआईटी के विशेषज्ञों से निर्देश लेने के बाद ही पुल पर धीरे धीरे वजन बढ़ाया जाएगा। इसके लिए पांच ट्रकों में मिट्टी की बोरियां और पत्थर भरकर 400 टन वजन डालने की तैयारी की गई है। सात दिन के बाद संस्तुति सहित रिपोर्ट मिलने के 24 घंटे बाद पुल खोल दिया जाएगा।
-विवेक दुबे, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed