फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IIA complained about broken road in Jamaur Gautia

Shahjahanpur News: जमौर गौटिया में सड़क टूटी होने की आईआईए ने की शिकायत

Wed, 30 Jul 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
IIA complained about broken road in Jamaur Gautia
‎शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें आईआईए ने ददरौल के गांव जमौर गौटिया में सड़क टूटी हुई होने के कारण क्षेत्र के औद्योगिक इकाई में आवागमन की समस्या के बारे में डीएम को बताया। इस मामले में बताया गया कि प्रस्ताव शासन में स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने रोजा औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी की समस्या पर संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को नाला सफाई कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अग्निशमन केंद्र जमौर का 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसका 15 अगस्त तक उद्घाटन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरतारा और अटसलिया के बीच में विद्युतघर की स्वीकृति के बारे में विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। गांव मौजमपुर में स्थापित इकाई में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न होने पर डीएम ने अभियंता को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर समस्या का समाधान करें। इस दौरान एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed