{"_id":"666788d4837018e66f0c94d7","slug":"ignou-ten-day-extended-contact-program-started-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-120289-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू : दस दिवसीय विस्तारित संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इग्नू : दस दिवसीय विस्तारित संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत
Tue, 11 Jun 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
इग्नू अध्ययन केंद्र एसएस कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को संबोधित करते कॉलेज के सचिव डाॅ.
शाहजहांपुर। इग्नू अध्ययन केंद्र एसएस कॉलेज में स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए दस दिवसीय विस्तारित संपर्क कार्यक्रम (ईसीपी) की शुरुआत हुई।
मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव डाॅ. अवनीश मिश्र ने कहा कि भारत में उच्च शिक्षा प्रणाली दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी शिक्षा प्रणाली है, जो लाखों विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान करती है। यहां केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों तथा मुक्त विश्वविद्यालयों में लाखों विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों के साथ-साथ शिक्षकों से भी अपेक्षा है कि वे भी अपने कौशल और दक्षताओं में परिवर्तन करते रहें। इससे देश की शिक्षा व्यवस्था विश्व पटल पर पुनः गुरुतर पद को पा सकेगी।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डाॅ. प्रभात शुक्ल ने कहा कि ईसीपी पाठ्यक्रम उच्च शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए बहुत उपयोगी है। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश तिवारी ने किया, जबकि आभार अरविंद शुक्ल ने जाताया।