फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ignoring the Municipal Corporation, Unipol was set up in the city

नगर निगम की अनदेखी से शहर में जगह-जगह लग गए यूनिपोल

Tue, 19 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the Municipal Corporation, Unipol was set up in the city
शाहजहांपुर। नगर निगम की अनदेखी से शहर में कई स्थानों पर अवैध ढंग से यूनिपोल लग गए। शनिवार को आंधी में कई स्थानों पर यूनिपोल ढह गए। शुक्र था कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं नगर निगम के मुताबिक होर्डिंग का ठेका हुआ है लेकिन यूनिपोल अवैध हैं। हालांकि जब नगर आयुक्त से ‘अमर उजाला’ ने इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने कई स्थानों से यूनिपोल उतरवा दिए। साथ ही कर विभाग को कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

शहर में प्रमुख चौराहों, तिराहों तथा हाईवे पर जहां-तहां होर्डिंग और यूनिपोल लगे दिखाई दे जाएंगे। ये वाहन चालकों को विचलित कर अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। नियमानुसार फुटपाथ और सड़क से तीन मीटर की दूरी और बिजली लाइन से दूरी पर ही होर्डिंग्स लगाने का प्रावधान है, लेकिन शहर में मानक के विपरीत प्रचार सामग्री लगाई गई है। वहीं बगैर किसी प्रकार की अनुमति लिए शहर में जगह-जगह यूनिपोल में प्रचार सामग्री लगी हुई है। इसके साथ ही अधिकतर यूनिपोल सड़क किनारे, बिजली ट्रांसफार्मर के पास भी लगा दिए गए हैं। इससे जहां निगम को लाखों का राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं हादसे का भी खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को दोपहर बाद आंधी, बारिश में गर्रा पुल पर स्थित यूनिपोल गिर गया तो कचहरी के पास एसपी ऑफिस के सामने लगा होर्डिंग्स टूट गया। बड़ा सवाल यह है कि जगह-जगह यूनिपोल इतने दिनों से लगे हुए हैं तो नगर निगम के अधिकारियों को दिखाई क्यों नहीं दिए।
विज्ञापन

सौंदर्य उत्पादों के साथ ही राजनीतिक लोगों के भी होर्डिंग्स और यूनिपोल
नगर निगम क्षेत्र में प्रमुख चौराहों और हाईवे पर तमाम होर्डिंग्स लगे हैं। सौंदर्य उत्पादों के बड़े-बड़े होर्डिंग्स शामिल हैं। नगर निगम के संभावित चुनाव को देखते हुए नगर और आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों और हाईवे पर राजनीतिक व्यक्तियों ने भी अपने होर्डिंग्स लगाने शुरू कर दिए हैं। शहर के रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, कचहरी, इमली रोड, बेरी चौकी, केरुगंज चौराहा, बरेली मोड़ तथा आसपास के हाईवे पर जहां-तहां होर्डिंग्स की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी परवाह नहीं
नगर निगम, लोनिवि और एनएचएआई की उदासीनता से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी होर्डिंग्स और यूनिपोल लगाते समय परवाह नहीं की जाती। लखनऊ-सीतापुर मार्ग और लखनऊ-दिल्ली एनएच-24 पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स से अनायास वाहन चालक के विचलित होने की कई दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नियमानुसार नगर निगम होर्डिंग्स लगाने के लिए स्थान ठेकेदारों को उपलब्ध कराती है। किराए के रूप में प्रतिवर्ग फीट के हिसाब से निर्धारित राशि प्रतिमाह ठेकेदारों से वसूल की जाती है।
यूनिपोल लगाने के लिए ठेका नहीं दिया गया है। वे अवैध लगे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कर विभाग से कहा गया है। कुछ स्थानों से यूनिपोल उतरवा भी दिया गया है। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम

एनएचएआई अधिकारियों, नगर निगम, नगर पंचायतों के ईओ से वार्ता कर मानकों के विपरीत लगाए गए होर्डिंग्स और यूनिपोल चिह्नित कर हटाए जाएंगे। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।- सुप्रिया गुप्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed