फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If you do not ration women hoop chairman housing

राशन न मिलने पर महिलाओ ने घेरा चेयरमैन आवास

Mon, 18 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो/पुवायां। Updated Mon, 18 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
If you do not ration women hoop chairman housing
pradarshan - फोटो : amar ujala
- पूर्ति निरीक्षक को भी घेरा, किया जमकर हंगामा
विज्ञापन

- महिलाओं के साथ एसडीएम से भी मिले चेयरमैन

पात्र गृहस्थ की सूची में शामिल होने और कई माह तक राशन मिलने के बाद नाम काट दिए जाने से लगभग चार सौ परिवारों की महिलाएं भड़क गई। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक और चेयरमैन का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक ने खिसकने का प्रयास किया, लेकिन चेयरमैन और नगर पालिका सदस्यों ने उन्हें जाने नहीं दिया।
नगर के कई मोहल्लों में रहने वाले गरीब परिवारों के नाम पात्र गृहस्थ की सूची में शामिल किए गए थे और उन्हें कोटेदार से राशन आदि भी मिल रहा था। जून और जुलाई में राशन नहीं दिया गया। कोटेदारों ने लोगों को बताया कि उनके नाम पात्र गृहस्थों की सूची से काट दिए जाने के कारण राशन नहीं मिल सकेगा। इससे आक्रोशित तमाम महिलाओं ने सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता का आवास घेर लिया। इस दौरान नगर पालिका सदस्य भी उनके साथ थे। चेयरमैन से वार्ता के दौरान महिलाओं ने कहा कि बेहद गरीब परिवारों की होने के बाद भी उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। महिलाओं के साथ कई मोहल्लों के सदस्य भी चेयरमैन से मिले।
विज्ञापन

इसके बाद चेयरमैन, सदस्य तमाम महिलाओं को लेकर पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। पूर्ति निरीक्षक परवेज आलम खां ने बताया कि जिन लोगों को नाम सूची में हैं, उन्हें ही राशन दिया जाएगा। इस पर महिलाएं भड़क उठीं और पूर्ति निरीक्षक को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि सूची में तमाम अपात्रों के नाम शामिल हैं। चेयरमैन संजय गुप्ता और सदस्यों ने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर पात्र को राशन दिलवाया जाएगा। चेयरमैन ने पूर्ति निरीक्षक की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद चेयरमैन और सदस्य महिलाओं को लेकर एसडीएम रामशंकर से भी मिले और समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की। इस दौरान राजेश त्रिवेदी, गौरव त्रिवेदी, गुड्डू शर्मा, पवन पांडे, डॉ. सारस्वत गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, रामदास, रजनीश शर्मा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
समस्या के निदान के लिए कोटेदारों की बैठक बुलाई गई है। पात्रों को योजना का लाभ मिले, इसका प्रयास किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी को मामले से अवगत कराया जा रहा है। - परवेज आलम खां, पूर्ति निरीक्षक पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed