फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If there is involvement of brokers in the branches, action will be taken against the branch manager

Shahjahanpur News: शाखाओं में दलालों की संलिप्तता होने पर शाखा प्रबंधक पर होगी कार्रवाई

Wed, 23 Jul 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
If there is involvement of brokers in the branches, action will be taken against the branch manager
जिला सहकारी बैंक मुख्यालय के सभागार में हुई बैठक कोे संबो​धित करते चेयरमैन डीपीएस राठौर। स्रोत:
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक की मुख्यालय स्थित नमो सभागार में बकाया, एनपीए वसूली, ऋण, निक्षेप संचय आदि विषयों को लेकर शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा कि शाखाओं में दलालों पर प्रतिबंध होना चाहिए। अगर किसी शाखा में दलाल की संलिप्तता पाई गई तो संबंधित शाखा प्रबंधक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन ने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने के साथ-साथ लांग टर्म ऋण के अलावा मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, पशुपालन, कृषि व मुख्यमंत्री मंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लोगों को ऋण मुहैया कराएं।
विज्ञापन

शाखाओं में खुले खातों की केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाई। साइबर अपराधों एवं धोखाधड़ी के मामलों पर नजर रखें। सहायक आयुक्त सहकारिता ने सभी एडीए को निर्धारित किए गए समितियों के उर्वरक का भौतिक सत्यापन कर प्रतिमाह रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी ने मुख्यालय द्वारा निर्गत रोस्टर के अनुसार समितियों व शाखाओं के अवशेष निरीक्षण एवं उनके परिपालन और आंतरिक निरीक्षण पर जोर दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति, एडीसीओ बैंकिंग हरिकेश परमार, उप महाप्रबंधक शकील अहमद, राजेश कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ प्रबंधक ओमवीर यादव, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed