फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the report is not filed, then the family will demonstrate by taking out the buried dead body.

रामकेशन का शव को दफनाया, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार

Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
If the report is not filed, then the family will demonstrate by taking out the buried dead body.
बंडा। गांव पसियापुर के 25 वर्षीय रामकेशन का शव शारदा नहर में मिलने के बाद मामला अब और भी गरमा गया है। परिजन ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर शव की अंत्येष्टि के बजाय उसे दफना दिया गया है लेकिन चेतावनी दी है कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो दफनाया शव निकालकर प्रदर्शन करेंगे। परिजन रामकेशन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

रामकेशन तीन जुलाई को पत्नी की विदा कराने अपनी ससुराल नभीची गया था। सात जुलाई को उसका शव गांव भांभी के पास शारदा नहर में मिला था। पोस्टमार्टम के बाद आठ जुलाई को शव घर लाया गया तो रामकेशन के भाई नन्हेलाल ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। साथ ही भाई की ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। गांव के तमाम लोग भी थाने पहुंचे थे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

बाद में पुलिस रामकेशन के साले और पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया था। शनिवार को परिवार के लोगों ने रामकेशन का शव दफना दिया है। परिजन का कहना है कि कुछ दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो शव निकालकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रामकेशन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। उसकी ससुराल के लोगों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
बंडा के थाना प्रभारी से मामले की जानकारी मांगी गई है। घटना से संबंधित तथ्य देखे जाएंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed