फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the problems are not resolved in a week then there will be movement

Shahjahanpur News: एक हफ्ते में दूर न हुईं समस्याएं तो होगा आंदोलन

Fri, 16 Jun 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 16 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
If the problems are not resolved in a week then there will be movement
बंडा ब्लॉक कार्यालय में समस्याओं के निस्तारण को लेकर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
बंडा। भाकियू राष्ट्रवादी गुट ने विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना दिया। बाद में एडीओ पंचायत के माध्यम से एसडीएम पुवायां को ज्ञापन भेजा गया। इसमें 21 जून तक मांगें पूरी न होने पर मुख्य चौराहे पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी गुट के तहसील अध्यक्ष सत्यवीर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ बंडा ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। बाद में एडीओ पंचायत अनुज शुक्ल को एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थल भिजवाने, हर गांव में गोआश्रय स्थल बनवाने और उनके चारे-पानी की व्यवस्था करने, तालाबों में पानी छुड़वाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

किसानों ने दो वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये खर्च कर भैंसी नदी तक नाले की खोदाई कराने के बाद भी उसमें पानी न छोड़े जाने पर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने जल्द उसमें पानी छोड़े जाने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा, रामलड़ैते गौतम, रमाकांत, शिवशंकर शास्त्री, रामसिंह, शिवदयाल, रामपाल, रामशंकर गौतम, नन्हेंलाल, कुसुमा, लौंगश्री, शकुंतला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed