फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If the bridge built on Bahgul is a big problem, it will be solved.

Shahjahanpur News: बहगुल पर बने पुल तो बड़ी समस्या हो हल

Mon, 27 Mar 2023 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 27 Mar 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
If the bridge built on Bahgul is a big problem, it will be solved.
खुदागंज में बहगुल नदी। संवाद
शाहजहांपुर/खुदागंज। जिले के सीमावर्ती विकास खंड खुदागंज से पड़ोसी जनपद बरेली के कस्बा फरीदपुर की दूरी लगभग 28 किमी है। मीरानपुर कटरा होकर बरेली जाने पर खुदागंज क्षेत्र के लोगों को 16 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर 44 किमी दूरी तय करनी पड़ती है, लेकिन खुदागंज से गांव चठिया गोसाईं होकर फरीदपुर से जुड़ने वाले मार्ग को चौड़ा करके बहगुल नदी का पुल बना दिया जाए तो दोनों कस्बों के बीच दूरी सिर्फ 16 किमी रह जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़े-बुजुर्गों के अनुसार सिंगल लेन का यह पुराना मार्ग अंग्रेजों के शासनकाल में बना था। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए इस मार्ग को डबल लेन बनाकर स्टेट हाईवे का दर्जा दिलाने के लिए सर्वे कराया था। अब इस मार्ग के चौड़ीकरण और पुल निर्माण की मांग फिर से जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन


इसलिए जरूरी माना जा रहा पुल
वर्तमान में खुदागंज से फरीदपुर के लिए लोग चठिया फैजू, जलालपुर, जिगनिया, गांगेपुरा, बिलौआ, खनपुरा, मेहतरपुर, भगवंतापुर, ढकनी आदि गांवों से होकर आवागमन करते हैं। क्षेत्र के गांव खनपुरा, चठिया गोसाई और नगरिया बकैनिया होते हुए फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर मार्ग से जुड़ने वाले रास्ते की दूरी सिर्फ 16 किमी है। इस मार्ग पर चठिया गोसाईं गांव के पास बहगुल पर पुल बन जाने से निकटवर्ती जलालपुर, जिगनिया, चठिया फैजू, गांगेपुरा, खनपुरा, नगरिया, बकैनिया आदि गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। साथ ही समय और धन की बचत होगी। पुल बनने से निगोही, पुवायां, मोहम्मदी, जंगबहादुरगंज भी जुड़ जाएगा और क्षेत्र के लोगों को लखनऊ जाने का वैकल्पिक मार्ग भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुता के बीडीओ ने जांच कर बताई जरूरत
खुदागंज क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. हरिओम सिंह राठौर खुदागंज-फरीदपुर के बीच दूरी कम करने के लिए चठिया गोसाईं-नगरिया बकैनिया गांव के बीच बहगुल नदी पर पुल बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजे गए मांग पत्र की जांच बरेली जनपद के भुता ब्लॉक के बीडीओ विजय शंकर मणि को मिली थी। उन्होंने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि चठिया गोसाईं में बहगुल पुल बनने से खुदागंज से फरीदपुर की दूरी महज 16 किमी रह जाएगी। इसलिए पुल बनाया जाना जनहित में उचित है।

क्षेत्रवासियों की बात
पुल बनने से फरीदपुर से क्षेत्र का कारोबार तेजी से बढ़ेगा। पुवायां, निगोही से खुदागंज होकर बरेली जाने वालों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। साथ ही फरीदपुर से जुड़ने वाले दोनों मार्गों पर यातायात का दबाव भी कम हो जाएगा। -लखपत सिंह, ग्राम प्रधान, दिउरिया
चठिया गोसाई में बहगुल पर पुल की मांग कई वर्ष से हो रही है। पुल बनने से बरेली की दूरी घटने का समाज के सभी वर्गों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। किसानों को भी उपज निकट की मंडियों तक ले जाने में सुविधा होगी। -सुधीर सिंह, पूर्व चेयरमैन, खुदागंज
चठिया गोसाई में बहगुल नदी पर सरकार पुल का निर्माण करा दे तो फरीदपुर व खुदागंज के बीच दूरी कम हो जाने के साथ दोनों कस्बों का व्यवसाय बढ़ेगा। पुल निर्माण के लिए मैंने कई बार पत्राचार किया, जांच भी हो चुकी है। -डॉ. हरिओम सिंह राठौर, खुदागंज

चठिया गोसाई में पुल निर्माण से क्षेत्र के इंटर कॉलेज और अन्य स्कूलों में आसपास के गांवों के बच्चे आकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। अभी पुल नहीं होने से उन्हें दूरस्थ गांवों के स्कूलों या फिर फरीदपुर जाना पड़ता है। -सोनी सिंह चौहान, चठिया फैजू (खुदागंज)

खुदागंज में बहगुल नदी। संवाद

खुदागंज में बहगुल नदी। संवाद

खुदागंज में बहगुल नदी। संवाद

खुदागंज में बहगुल नदी। संवाद

खुदागंज में बहगुल नदी। संवाद

खुदागंज में बहगुल नदी। संवाद

खुदागंज में बहगुल नदी। संवाद

खुदागंज में बहगुल नदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed