फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   If assistants are not available in Panchayat houses, complain: DM

पंचायत घरों में न मिलें सहायक तो करें शिकायत : डीएम

Thu, 17 Apr 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
If assistants are not available in Panchayat houses, complain: DM
पुवायां के गांव डूडा में सरकार की योजनाओं की जानकारी देते विधायक चेतराम। संवाद
पुवायां। गांव डूडा में बुधवार को आयोजित चौपाल में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गांव के लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने घरों के आसपास सफाई रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

चौपाल में डीएम ने दिव्यांग पेंशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों से कहा कि पानी को जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। दूसरों को भी जल संचय के प्रति जागरूक करें। डीएम ने कहा कि पंचायत सहायक दिन में दस से दो बजे तक पंचायत घर में बैठेंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी हो गया है। अगर कोई नहीं बैठता है तो शिकायत दर्ज कराएं, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने पंचायत घरों की दीवारों पर ग्राम स्तरीय अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर, उपस्थिति का दिन लिखवाने के निर्देश भी दिए। डीएम ने कहा कि आरसी सेंटर के संचालन के बाद सभी घरों से कूड़ा उठान की सुविधा 50 रुपये प्रति माह प्रति परिवार उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें सभी परिवार सहयोग करें। कोई भी खुले में शौच न जाए। डीएम ने बीईओ का निर्देश दिए कि स्कूल सभी बच्चे नियमित रूप से उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योजना में पांच लाख रुपये का कर्ज बिना ब्याज के दिया जाता है।एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि यदि थाने पर समस्या नहीं सुनी जाती है तो उनको बता सकते हैं। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद डीएम प्राथमिक स्कूल पहुंचे और कक्षा चार के छात्र प्रसून से पहाड़े सुने। इस पर डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बच्चे को सौ रुपये और पूरी क्लास के बच्चों को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया। विधायक चेतराम और एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, डीपीएस राठौर ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गांव के लोगों ने छुट्टा पशुओं और बंदरों की संख्या अधिक होने से परेशान होने की बात कहते हुए निराकरण कराने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, कौशल मिश्रा सहित गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।







इसके बाद डीएम ने तहसील सभागार में कानूनगो, लेखपालों की बैठक में राजस्व संबंधित मामलों की समीक्षा की। बैठक में लंबित मामलों की जानकारी ली गई और सभी का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बिना किसी कारण के मामले लंबित रखे गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed