{"_id":"68fbb84f9335e5320e00d157","slug":"identify-and-close-inactive-paddy-procurement-centres-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155890-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्क्रिय धान खरीद केंद्रों को चिह्नित कर बंद कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्क्रिय धान खरीद केंद्रों को चिह्नित कर बंद कराएं : डीएम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धान खरीद से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ डीएम ने कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि सभी क्रय केंद्र 25 अक्तूबर तक क्रियाशील हो जाएं। सक्रिय न होने वाले केंद्रों को चिह्नित कर बंद किया जाए।
डीएम को बताया गया कि 21 अक्तूबर तक स्थापित 154 क्रय केंद्रों के सापेक्ष 130 क्रय केंद्रों पर कुल 1099 किसानों से 7378 मीट्रिक टन धान क्रय किया है। 178 क्रय केंद्रों की अब तक स्थापना की गई है। एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित किया गया है कि 25 अक्तूबर को सभी प्रभारियों को क्रय केंद्र पर उपस्थित रहकर क्रय करते हुए फोटो ग्रुप पर भेजना सुनिश्चित करें।
जिला प्रबंधकों को बोरा, धनराशि की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। मंडियों पर किसानों की अधिक आवक के दृष्टिगत उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में नजदीकी क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए कहा जाए। मंडियों में लगातार आने वाले बिचौलियों पर निगरानी रखने तथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंडी सचिव मंडियों सारी व्यवस्थाएं पूरी रखें।
विज्ञापन
-- -
धान खरीद के लिए अधिकारी किए गए तैनात
शाहजहांपुर। जिला प्रशासन की ओर से पीसीएफ, पीसीयू व यूपीएसएस की ओर से संचालित क्रय केंद्रों पर खरीद के लिए अपर जिला सहकारी अधिकारी और सहायक विकास अधिकारियों को तैनात किया गया है। रोजा मंडी में हरिकेष परमार, पुवायां मंडी में आनंद कुमार श्रीवास्तव, बंडा मंडी में अभयराज सिंह, तिलहर मंडी में दिनेश कुमार सिंह जलालाबाद मंडी में शिवरतन सिंह को तैनात किया गया है। इसके अलावा 10 स्थानों पर सहायक विकास अधिकारी तैनात किए गए हैं। संवाद