फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Iconic Week of Health will be celebrated till January 9

नौ जनवरी तक मनाया जाएगा आइकॉनिक वीक आफ हेल्थ

Sat, 08 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Iconic Week of Health will be celebrated till January 9
शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता करते सीएमओ एसपी गौतम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शासन के निर्देशानुसार आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी गौतम और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला का आयोजन सीएमओ कार्यालय के नए सभागार में किया। इसमें सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि क्षय रोग उन्मूलन के लिए तीन से नौ जनवरी तक आइकॉनिक हेल्क वीक का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इस सप्ताह के तहत जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, स्कूल, कॉलेज, मदरसों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस छात्रों को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सघन जानकारी एवं उसके महत्व को बताया जा रहा है। इसके साथ ही नौ जनवरी को धर्मगुरुओं को बुला कर धर्मगुरु बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने बाताया कि स्वास्थ्य विभाग जनपद के अधिक से अधिक लोगों को क्षय रोग से बचने के लिए प्रेरित कर रहा है। क्षय रोग की नि:शुल्क जांच, उपचार की जानकारी दी जा रही है। पौष्टिक और बेहतर खान पान के लिए निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत क्षय रोगी को प्रतिमाह 500 रुपये वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि निक्षय योजना का लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण और नामांकन कर सकते हैं। क्षय रोग होने पर दवाइयों के साथ मरीज को पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है। इन जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू किया है। जिले में वर्ष 2021 में 4218 क्षय रोगियों को इस योजना का लाभ उनके बैंक खातों में धनराशि भेजकर दिया गया है।

जिला समन्वयक पीपीएम रंजीत सक्सेना ने बताया कि जनपद में वर्ष 2021 में कुल 7385 रोगियों की पुष्टि हुई है। सभी को क्षय रोग उन्मूलन विधि से उपचार दिया जा रहा है। वहीं वर्ष 2020 के 4787 क्षय रोगी ठीक हुए हैं। एसीएमओ डॉ. गोविंद स्वार्कार, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी कृष्ण मोहन कनौजिया, आरती सिंह जिला समन्वयक पीपीएम, सुखवीर सिंह, रोहित कुमार मिश्रा, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed