फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   I will make jaggery kheer and offer it to Chhathi Maiya...

Shahjahanpur News: गुड़ खीर बनाईके, अर्पण करब छठी मैया के...

Sun, 26 Oct 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
I will make jaggery kheer and offer it to Chhathi Maiya...
खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं ब​ल्लियां। संवाद
शाहजहांपुर। सूर्यदेव की उपासना के महापर्व छठ का शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन महिलाओं ने लौकी और चने की दाल बनाई तो शाम को ठेकुआ बनाया। महिलाएं सुबह से ही घरों की सफाई में जुटी रहीं। इसके साथ ही महिलाओं ने धूप में गेहूं सुखाए। वहीं, महानगर के घाटों पर नगर निगम के अधिकारियों ने सफाई कराई। समतलीकरण भी कराया गया।
विज्ञापन


पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि छठ महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय कहलाता है। चार दिनों तक चलने वाले व्रत का संकल्प किया जाता है। शनिवार को सुबह सूर्य निकलने से पहले श्रद्धालु महिलाओं ने आम की लकड़ी से दातुन किया। चने की दाल, लौकी और भात का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को ठेकुआ बनाया।
विज्ञापन

छठ पर्व में पूजा स्थल, प्रसाद और सफाई का विशेष महत्व होता है। इसलिए लोगों ने घरों में सफाई की। रविवार को खरना होगा। इसमें गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही शाम से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। संतान के सुख-समृद्धि के लिए छठी मइया की पूजा की जाएगी। साथ ही रोगहीनता के लिए सूर्यदेव की उपासना की जाएगी। शनिवार को पूर्वांचल समाज के लोगों के घरों में छठी पूजा से जुड़े लोकगीत गूंजते रहे। लोगाें ने पूजा से संबंधित सामान की खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
नगर निगम ने कराई घाट की सफाई



लोधीपुर में खन्नौत नदी के घाट पर नगर निगम ने शनिवार को सफाई कराई। छठ के मद्देनजर बैरिकेडिंग कराई गई। महिलाएं यहां पर पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए पानी को भी साफ किया गया। ।

--



सात वर्षों से निर्जला रहकर छठी मइया की पूजा कर रहे हैं। हर साल छठ पूजा का इंतजार रहता है। माता की कृपा से जीवन सुखमय होता है।

-सीता यादव



--
16 वर्षों से छठ पूजा पर 36 घंटे का निर्जला व्रत कर रह रहे हैं। सब कुछ छठी मइया का दिया हुआ है, उन्हीं की कृपा से घर अच्छे से चल रहा है। -प्रमिला देवी



--
छठ पूजा का पर्व शुद्धता, स्वच्छता और आत्म-अनुशासन का प्रतीक है। सभी को छठी मइया की पूजा सात्विक रहकर करनी चाहिए।
-सोना देवी



--
छठ पर्व की शुरुआत में चार दिनों तक चलने वाले व्रत का संकल्प किया जाता है। पहले दिन नहाय-खाय के साथ मन और शरीर को शुद्ध करते हुए व्रत और पूजा-अर्चना की शुरुआत होती है।




-अर्चना शुक्ला

--
वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण, घाटों की सफाई के दिए निर्देश

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को छठ पर्व के मद्देनजर खन्नौत नदी के लोधीपुर तथा गर्रा नदी के गर्रा घाट का निरीक्षण किया। वित्त मंत्री ने छठ पूजा के दौरान आने वाले छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की संख्या आदि के बारे में नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा से जानकारी ली। मंत्री ने साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खन्नौत नदी के लोधीपुर एवं गर्रा नदी के घाट पर 26, 27 एवं 28 अक्तूबर को भैंसों को ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। निर्देश न मानने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

खन्नौत नदी के घाट पर लगाईं गईं बल्लियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed