फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   I have seen all the four Dhams at your feet, Mother...

Shahjahanpur News: चरणों में हैं देखे मैंने मैय्या चारों धाम...

Sun, 28 Sep 2025 06:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
I have seen all the four Dhams at your feet, Mother...
पुवायां में भजन सुनाते अमन सांवरिया। संवाद - फोटो : mathura
पुवायां। कस्बे के डॉ. एसके वर्मा वाली गली स्थित एक मैरिज लाॅन में शुक्रवार रात महामाई के जगराते में पूरी रात बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया।
विज्ञापन

मां ज्वाला जी सेवा समिति की ओर से माता का दरबार सजाया गया है। मां ज्वालाजी से आई जोत के समक्ष श्रद्धालु रोजाना आकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। शुक्रवार रात आयोजित जगराते का शुभारंभ हवन, पूजन के साथ किया गया।
विज्ञापन

धीरज शर्मा ने सुंदर भजन सुनाए। भजन गायक अमन सांवरिया ने चरणों में हैं देखे मैंने मैय्या चारों धाम, नातिये सोढ़ा लागे तेरा नाम, मैया तेरे दर्शन पाऊं बेटा नाल जयकारे लावा, तेरा सुंदर नाम, श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, प्रभु राम मेरे घर आएंगे मेरी विनती यही है, राधारानी कृपा बरसाए रखना आदि भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कलाकारों ने भी सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आधी रात फूलों की होली खेली गई और माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया। सुबह तारा रानी की कथा के साथ जगराते को विश्राम दिया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया और कन्या भोज कराया गया।

समिति के सेवादार पूरी रात सेवा में लगे रहे। पानी और चाय के स्टाल लगाकर पूरी रात निशुल्क सेवा की गई।

पुवायां में भजन सुनाते अमन सांवरिया। संवाद

पुवायां में भजन सुनाते अमन सांवरिया। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed