फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   husband heeded his sister-in-law's words and the angry wife left for her parents' home

Shahjahanpur News: पति मानता था अपनी भाभी की बात, नाराज पत्नी चली गई मायके, फिर ऐसे हुई सुलह

Sat, 04 Apr 2026 06:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 04 Apr 2026 06:30 PM IST
सार

शाहजहांपुर में एक युवक अपनी भाभी की बात ज्यादा मानता था, जिससे नाराज उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा। काउंसलिंग के बाद दोनों साथ रहने के लिए तैयार हो गए। 

विज्ञापन
husband heeded his sister-in-law's words and the angry wife left for her parents' home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शाहजहांपुर में रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र पर पांच पत्रावलियों की सुनवाई में दो दंपतियों के रिश्तों में पड़ी दरार को दूर किया गया। बाकी पत्रावलियों की सुनवाई की अगली तारीख दे दी गई। एक मामले में पति के भाभी की बात ज्यादा सुनने पर दांपत्य जीवन में खटास आ गई थी। 

विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को अभी एक साल ही हुआ है। पांच माह बाद ही महिला अपने मायके जाकर रहने लगी। महिला की शिकायत थी कि उसका पति अपनी भाभी की बात ज्यादा मानता है। उसकी बात नहीं सुनता। केंद्र पर आए दोनों पक्षों के लोगों की काउंसलरों ने एक-एक कर बात सुनी। तब आपसी सहमति से पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, सिंधौली थाना क्षेत्र के दंपती की शादी को अभी आठ माह ही बीते हैं। महिला का कहना था कि उसका पति किसी के कहने पर उस पर शक करता है। काउंसलरों ने आपसी वार्ता कराकर समझौता कराया। इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र मधु यादव, महिला आरक्षी चंद्रकांता, मोनिका कुमारी, कांस्टेबल साकेत कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed