फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband dies wife injured due to truck hits bike in shahjahanpur

Shahjahanpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल; चार महीने पहले हुई थी शादी

Wed, 13 Sep 2023 03:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 03:10 PM IST
सार

जलालाबाद के गांव रघुनाथपुर खंडहर निवासी राहुल शर्मा की शादी इसी साल मई में पिंकी के साथ हुई थी। मंगलवार को वो पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था, रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Husband dies wife injured due to truck hits bike in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के जालाबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


जलालाबाद थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर खंडहर निवासी राहुल शर्मा (23) की नेशनल हाईवे पर उचौलिया तिराहे के नजदीक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था। खेतीबाड़ी करने वाले राहुल शर्मा की शादी इसी साल मई में हुई थी। उसकी लखीमपुर खीरी स्थित ऊचौलिया के ऊंचीखेड़ा गांव में ससुराल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

नामकरण संस्कार में जा रहे थे दंपती 

मंगलवार को नामकरण संस्कार का कार्यक्रम होने के चलते राहुल पत्नी पिंकी शर्मा को लेकर बाइक से ससुराल जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राहुल शर्मा की मौत हो गई। पत्नी घायल हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed