फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband dies under suspicious circumstances after a dispute with his wife

Shahjahanpur News: पत्नी से विवाद के बाद पति की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 26 Sep 2025 03:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:37 AM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हादादपुर गांव में 40 वर्षीय राकेश की शराब पीने के बाद पत्नी से विवाद में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Husband dies under suspicious circumstances after a dispute with his wife
बंडा के अल्हादादपुर गांव में राकेश के शव को देख बिलख पड़े परिजन। संवाद - फोटो : mathura

विस्तार

बंडा (शाहजहांपुर)। अल्हादादपुर गांव में बुधवार रात शराब पीकर पत्नी से हुए विवाद के बाद 40 वर्षीय राकेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने भाभी पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने मौके पर पहुंच जांच की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राॅफी कर नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

राकेश शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर पत्नी व बच्चों के साथ झगड़ा करता था। बुधवार देर शाम राकेश शराब पीकर आया और पत्नी दयावती से झगड़ा करने लगा। इसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। मृतक के भाई रामाआसरे का आरोप है कि देर शाम भाई राकेश व भाभी दयावती में काफी देर झगड़ा होता रहा। इस दौरान भाभी ने भाई को पटक दिया और सीने पर बैठ गईं। उसका गला दबा दिया। जिससे भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता कढ़ेर ने बताया कि बेटा राकेश शराब पीने का आदी होने के साथ मानसिक रूप से कुछ कमजोर भी था। बुधवार शाम वह बहुत ज्यादा शराब पीकर आया और सो गया। जब सुबह नहीं उठा तो हम लोगों ने देखा कि वह मृत पड़ा हुआ है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि राकेश शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। राकेश से उसकी पत्नी ने दूरियां बना ली थीं। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी थी।

--
रात हुई मौत, सुबह दी गई सूचना
राकेश की मौत बुधवार रात दस बजे हुई, लेकिन पुलिस को सूचना बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे दी गई। राकेश की मौत के बाद दिनभर परिवार वालों में वार्तालाप चलता रहा, लेकिन किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी। मृतक राकेश के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र भुवनेश 15 साल व छोटा पुत्र अनुज सात साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed