फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband did halala to brother by saying triple talaq

पति ने तीन तलाक बोलकर भाई से कराया हलाला

Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Husband did halala to brother by saying triple talaq
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के एक मोहल्ले की महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में अपने भाई से हलाला कराया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी बरेली के थाना फरीदपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शौहर ने उसकी बिना मर्जी के अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2021 को उसे जान से मारने का प्रयास किया। गरम पानी सिर में डाला और तवा जांघ पर लगाया। उसका बायां हाथ भी तोड़ दिया। उसने अगले दिन अपने मायके वालों को फोन पर पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद शौहर ने तीन तलाक दे दिया। फरीदपुर के एक मौलाना से उसके शौहर ने कहा कि वह पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता है। तब मौलवी ने ससुर, सास और ननद के सामने पति के भाई से हलाला के लिए निकाह करा दिया। महिला ने बताया कि अब उसका नया शौहर तलाक नहीं दे रहा है। शौहर भी शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता के थाने पर तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं सुनी। तब उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed