फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hunger strike launched over lack of development work in the village.

Shahjahanpur News: गांव में विकास कार्य नहीं होने पर शुरू किया आमरण अनशन

Wed, 17 Jun 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike launched over lack of development work in the village.
जैतीपुर में मंदिर के पास प्रदर्शन करते सतबीर सिंह व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक
जैतीपुर। करकौर गांव में विकास कार्य नहीं होने पर सतबीर सिंह ने शिव मंदिर परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा है कि गांव में जरूरी काम जल्द नहीं होने पर वह अनशन जारी रखकर अपने प्राण त्याग देंगे।
विज्ञापन

सतबीर ने गांव के कच्चे मार्ग और नालियां ठीक कराकर गंदगी दूर कराने के लिए गत माह क्षेत्र के अधिकारियों से मांग की थी। उन्होंने बताया कि कोई सुनवाई नहीं होने पर 13 जून को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के दरबार में फरियाद की। बाद में शासन के निर्देश पर एसडीएम जीत सिंह राय ने गांव की दशा बदहाल देख सफाई, खड़ंजों की मरम्मत, नाली निर्माण आदि कराने के निर्देश दिए। रविवार को ब्लाॅक से सचिव और जेई गांव पहुंचे, लेकिन कोई काम शुरू कराए बगैर लौट गए। कार्य नहीं होने पर वह अनशन पर बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed